13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलपत्रकार ने ऐसा क्या पूछ डाला जो तमतमा गए गौतम गंभीर? बॉलिंग...

पत्रकार ने ऐसा क्या पूछ डाला जो तमतमा गए गौतम गंभीर? बॉलिंग कोच पर देनी पड़ी सफाई

Published on

मुंबई:

गौतम गंभीर भारत के नए हेड कोच बन गए हैं। इसके साथ ही टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ भी बदल गया है। गौती के आते ही बतौर असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर और रयान टेन डोशटे की टीम में एंट्री हुई है। हालांकि अब भी गेंदबाजी कोच तय नहीं हुआ। ऐसे में बीच में कई रिपोर्ट्स ऐसी भी थीं कि बीसीसीआई गंभीर की सभी बातें नहीं मान रहा है। इस सब पर और जय शाह के साथ अपने रिश्ते पर जीजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया है।

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम के श्रीलंका रवाना होने से पहले मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। हेड कोच बनने के बाद पहली बार गौतम गंभीर किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने। इस पीसी में गंभीर ने तमाम मुद्दों पर बात की। वहीं गौतम गंभीर ने इस बीच इस बात का भी खुलासा किया कि उनका रिश्ता बीसीसीआई सचिव जय शाह के साथ कैसा है। उनसे पत्रकार ने कुछ ऐसा सवाल किया कि जिससे वह थोड़ा सा परेशान हो गए थे, जोकि उनके चेहरे पर दिख रहा था।

जय शाह संग अपने रिश्ते पर बोले गंभीर
गौतम गंभीर ने जय शाह के साथ अपने रिश्ते पर पीसी में कहा, ”उनके साथ मेरा अद्भुत रिश्ता है। जय शाह और मैं काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं। अलग-अलग चीजों के बारे में ये सभी अटकलें अलग-अलग पेज पर दी गई हैं। मुझे लगता है कि हम उन चीजों को प्रेस (मीडिया) में डालने के बजाय उन्हें क्लियर करके बेहतर काम कर सकते हैं।’

42 साल के गौतम गंभीर ने आगे कहा, ‘भारतीय क्रिकेट की बेहतरी अधिक महत्वपूर्ण है। गंभीर महत्वपूर्ण नहीं है। हम सभी के दिल सही जगह पर हैं। अगर हम सभी सोचते हैं कि भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ना चाहिए, तो हमको एक ही पेज पर आना पड़ेगा। अब तक, मेरे उनके साथ बहुत अच्छे कामकाजी संबंध रहे हैं, उम्मीद है कि यह भविष्य में भी जारी रहेगा।’

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...