24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeखेलजो जय शाह बोलेगा... पाकिस्तान जाने के लिए तैयार नहीं है भारत,...

जो जय शाह बोलेगा… पाकिस्तान जाने के लिए तैयार नहीं है भारत, बकलोली करने लगा पूर्व क्रिकेटर

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान में अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी होनी है, लेकिन भारतीय टीम के जाने को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। इस बीच पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने बीसीसीआई सचिव जय शाह की कड़ी आलोचना करते हुए उन पर निशाना साधा है। भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है। इस मुद्दे को लेकर बासित अली ने जय शाह पर अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार अन्य क्रिकेट बोर्डों पर अनुचित प्रभाव डालने का भी आरोप लगाया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही इस आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसमें स्टेडियम का नवीनीकरण शामिल है। हालांकि भारत की भागीदारी इस टूर्नामेंट में सस्पेंस में बनी हुआ है, जिससे टूर्नामेंट की योजना पर असर पड़ रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल में फरवरी- मार्च के महीने में होना है जिसकी मेजबानी पाकिस्तान के पास है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के पाकिस्तान दौरा करने से साफ इनकार कर दिया है।

बीसीसीआई ने आईसीसी से भारत के चैंपियंस ट्रॉफी मैचों को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट करने का अनुरोध किया। यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि भारत सरकार टीम की पाकिस्तान यात्रा के लिए मंजूरी देने से इनकार कर सकती है। बीसीसीआई के रुख से निराश बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा, ‘5-6 बोर्ड हैं, जो जय शाह बोलेगा वो मान लेंगे। अगर वह कहते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होगी, तो वे सहमत होंगे। अगर वह कहते हैं कि यह एक हाइब्रिड मॉडल होगा, तो वे उस पर भी सहमत होंगे।’

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बताया कि शाह ने आईपीएल में खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए पर्याप्त भुगतान की पेशकश करके प्रमुख क्रिकेट बोर्डों का समर्थन हासिल किया है। बासित अली ने कहा, ‘अन्य देशों के खिलाड़ी भारत में आईपीएल खेलते हैं, तो बीसीसीआई बड़ी रकम का भुगतान करता है। चाहे वह इंग्लिश बोर्ड, न्यूजीलैंड बोर्ड, वेस्टइंडीज बोर्ड या फिर ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ही क्यों न हो।’

हाल ही में कोलंबो में आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बजट को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दी गई। मेजबान देश पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने किया। बजट को आईसीसी के मुख्य वित्त अधिकारी अंकुर खन्ना और पीसीबी के मुख्य वित्त अधिकारी जावेद मुर्तजा ने तैयार किया है। चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च, 2025 तक चलेगी।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...