13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलओलंपिक में मिले बेड को ऐसे चेक कर रही थीं महिला एथलीट,...

ओलंपिक में मिले बेड को ऐसे चेक कर रही थीं महिला एथलीट, वीडियो वायरल

Published on

नई दिल्ली,

पेरिस में ओलंपिक का आयोजन होना है. यह आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक होगा. इन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए करीब 10 हजार एथलीट्स पेरिस पहुंचे हैं. पेरिस ओलंपिक टीम ने एथलीटों के लिए कमरों की व्यवस्था कर दी है. ऐसे में जो खिलाड़ी इस आयोजन में हिस्सा लेंगे, उन्हें अल्ट्रा-लाइट कार्डबोर्ड बेड मिला है.सोशल मीडिया पर इस बेड की खासियत को लेकर काफी चर्चाएं है. खिलाड़ी अपने सोशल प्लेटफार्म में इस बेड की मजबूटी भी चेक कर रहे हैं, साथ ही इसे शेयर करते हुए इसकी खूबियां भी बता रहे हैं.

ऑस्ट्रेलियन टेनिस खिलाड़ी डारिया सविल और एलेन पेरेज़ ने भी बेड की मजबूती की जांच की. इंस्टा पर इसका वीडियो भी शेयर किया. टेनिस स्टार डारिया सैविले और एलेन पेरेज ने बेड पर वॉली अभ्यास, स्काई जंप के अलावा बहुत कुछ करके देखा, लेकिन इतने तनाव के बावजूद बेड टिके रहे. दोनों ही ने इंस्टा पर इसका वीडियो भी शेयर किया. आयरिश कलात्मक जिमनास्ट राइस मैक्लेनाघन ने कार्डबोर्ड बेड पर कूदते हुए खुद का वीडियो बनाया और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उन्होंने लिखा-पेरिस ओलंपिक में एंटी-सेक्स बेड का सच सामने आया.

क्यों होता कार्डबोर्ड बेड का इस्तेमाल
इन बेड की बनावट को लेकर यूएसए टूडे ने फैक्ट चेक भी किया था, इसमें जो रिपोर्ट सामने आई थी कि कार्डबोर्ड बेड का मकसद सेक्सुअल एक्टिविटी को रोकना है इसमें कोई सच्चाई नहीं है. ऐसी अफवाह उड़ी थी कि इसका वजन 441 पाउंड था और सेक्सुअल एक्टिविटी को रोकने के लिए बनाया है.

2020 ओलंपिक के आयोजक तकाशी किताजिमा से जब यूएसए टुडे ने बात की, तो उन्होंने बताया कि इन बेड्स को इसलिए प्राथमिकता दी जाती है क्योंकि इन्हें रियूज किया जा सकता है और ये बेड्स पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर हैं, क्योंकि इनमें पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाला अपशिष्ट भी पैदा नहीं होता.

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...