13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलपेर‍िस ओलंप‍िक का भव्य आगाज आज, 128 साल के इत‍िहास में सबसे...

पेर‍िस ओलंप‍िक का भव्य आगाज आज, 128 साल के इत‍िहास में सबसे अलग होगी ओपन‍िंग सेरेमनी

Published on

पेरिस ,

खेलों के महाकुंभ यानी ओलंप‍िक का भव्य आगाज आज (26 जुलाई) से हो रहा है. पेरिस 2024 ओलंपिक की ओपन‍िंग सेरेमनी सीन नदी के क‍िनारे होगी. पेरिस ओलंप‍िक में भारत ने 117 ख‍िलाड़‍ियों का दल भेजा है. इन 117 सदस्यों के दल में तीन खेलों एथलेटिक्स (29), निशानेबाजी (21) और हॉकी (19) के आधे खिलाड़ी शामिल हैं. इन 69 खिलाड़ियों में से 40 खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में भाग ले रहे हैं.

ओलंपिक इतिहास में पहली बार ओपन‍िंग सेरेमनी स्टेडियम के अंदर आयोजित नहीं होगी. जो इस बार सबसे खास है. ओलंप‍िक की शुरुआत 1896 में एथेंस में हुई थी, ऐसे में यह 128 साल के इत‍िहास में पहली बार होगा कि इन खेलों में हिस्सा लेने वाले देशों की पारंपरिक परेड सीन नदी के किनारे होगी, जो पेर‍िस के बीच से होकर बहती है.

इस ओपन‍िंग सेरेमनी में लगभग 100 नावों पर सवार होकर 10,000 से अधिक ओलंपिक खिलाड़ी सीन नदी से होकर गुजरेंगे, वहीं पेरिस के कुछ प्रतिष्ठित स्थलों से गुजरेंगे, जिनमें नोट्रे डेम, पोंट डेस आर्ट्स, पोंट न्यूफ शामिल हैं.फ्लोटिंग परेड जार्डिन डेस प्लांटेस के बगल में ऑस्टरलिट्ज पुल से शुरू होगी और ट्रोकाडेरो पर समाप्त होगी, यहां ओलंपिक सेरेमनी अंतिम शो होंगे. कार्यक्रम तीन घंटे से अधिक समय तक चलने वाला है. फ्रांसीसी थिएटर डायरेक्टर और एक्टर थॉमस जॉली पेरिस 2024 ओलंपिक और पैरालंपिक समारोहों की बतौर आर्ट‍िस्ट‍िक डायरेक्टर देखरेख कर रहे हैं.

पीवी सिंधू और शरत कमल करेंगे परेड का नेतृत्व
दो बार की ओलंपिक मेडल विन बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और अपने पांचवें ओलंपिक में भाग लेने के लिए तैयार टेबल टेनिस के दिग्गज शरत कमल ओलंप‍िक में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे. ये दोनों ही खिलाड़ी अपने-अपने स्पोर्ट्स से ओलंपिक ओपन‍िंग सेरेमनी में भारत के ध्वजवाहक बनने वाले पहले खिलाड़ी होंगे.

पेर‍िस ओलंप‍िक में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों की पोशाक
पेरिस ओलंप‍िक की ओपन‍िंग सेरेमनी में भारतीय पुरुष ख‍िलाड़ी कुर्ता बंडी सेट पहनेंगे जबकि महिला ख‍िलाड़ी भारत के तिरंगे झंडे को दर्शाती हुई मैचिंग साड़ी पहनेंगी. पारंपरिक इकत से प्रेरित प्रिंट और बनारसी ब्रोकेड वाले परिधानों को तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया है.

टोक्यो ओलंप‍िक में भारत ने जीते थे 7 मेडल
टोक्यो ओलंप‍िक में भारत ने कुल 7 मेडल जीते थे, जो उसका ओलंप‍िक खेलों के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इसमें भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का पहला एथलेटिक्स गोल्ड भी शामिल है. पेरिस में देश के कुल 112 एथलीट 16 खेलों में 69 मेडल इवेंट में भाग लेंगे. पांच रिजर्व एथलीट भी पेरिस में होंगे. भारत ने ओलंपिक खेलों में अभी तक कुल 35 पदक जीते हैं. इनमें निशानेबाज अभिनव बिंद्रा (2008) और नीरज चोपड़ा (2021)ही व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीत पाए हैं.

भारत में पेरिस ओलंपिक की ओपन‍िंग सेरेमनी कब देख सकेंगे?
पेरिस ओलंपिक की ओपन‍िंग सेरेमनी भारत में भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे शुरू होगी. इसका प्रसारण भारत में स्पोर्ट्स18 1 एसडी और स्पोर्ट्स18 1 एचडी टीवी चैनलों पर होगा. पेरिस ओलंपिक की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर मुफ्त में उपलब्ध होगी.

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...