13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलटीम इंडिया में जम गई केकेआर की महफिल, गौतम गंभीर के और...

टीम इंडिया में जम गई केकेआर की महफिल, गौतम गंभीर के और साथी की हुई एंट्री

Published on

नई दिल्ली

नीदरलैंड्स के पूर्व क्रिकेटर रयान टेन डोशेट भारतीय क्रिकेट टीम साथ जुड़ गए हैं। रयान टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच बने हैं और गौतम गंभीर के साथ काम करेंगे। भारतीय टीम 27 जुलाई से शुरू हो रहे तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लीकल में खेला जाएगा। टी20 मैच से पहले पल्लीकल में टीम इंडिया के प्रैक्टिस के दौरान रयान टेन डोशेट को देखा गया।

डोशेट इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। केकेआर में ही गौतम गंभीर टीम के मेंटोर थे, जिनके मार्गदर्शन में टीम ने आईपीएल का खिताब जीता। इसके अलावा भी टीम इंडिया में एक और महत्वपूर्ण नियुक्ति हुई है।

अभिषेक नायर भी टीम इंडिया के साथ जुड़े
रयान टेन डोशेट के अलावा पूर्व भारतीय खिलाड़ी अभिषेक नायर भी टीम इंडिया के सहायक कोच बने हैं। अभिषेक नायर भी इससे पहले गौतम गंभीर के साथ केकेआर की टीम में सपोर्ट स्टाफ के सदस्य थे। टीम इंडिया में बॉलिंग कोच की नियुक्ति अभी बाकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्त होंगे। हालांकि, वह पारिवारिक कारणों के चलते श्रीलंका दौरे पर टीम के साथ नहीं जुड़े हैं। बता दें कि मोर्केल ने भी गौतम गंभीर के साथ आईपीएल में लखनऊ सुपरजाइंट्स के काम कर चुके हैं। इसके अलावा टी दिलीप टीम इंडिया के फील्डिंग कोच बने रहेंगे।

सूर्या की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया
टी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया में कई बड़ी नियुक्तियां हुई है। नए कोच के साथ टीम को नया टी20 कप्तान भी मिला है। श्रीलंका दौरे से सूर्यकुमार यादव टी20 में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं। वहीं रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट में कप्तान बने रहेंगे।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...