13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलटीम इंडिया को टेस्ट में भी मिलेगा नया उपकप्तान, जसप्रीत बुमराह का...

टीम इंडिया को टेस्ट में भी मिलेगा नया उपकप्तान, जसप्रीत बुमराह का हटाया जाना लगभग तय!

Published on

नई दिल्ली

शुभमन गिल बांग्लादेश के खिलाफ आने वाली टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान बना जा सकते हैं। श्रीलंका दौरे पर वह वनडे और टी20 टीम के उपकप्तान हैं। रेवस्पोर्ट्ज के अनुसार गिल को टेस्ट क्रिकेट में भी अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। गिल को इस समय सभी प्रारूपों में कप्तानी के बड़े दावेदारों में से एक माना जाता है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज की बात करें तो पहला टेस्ट 19 सितंबर को चेन्नई में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 27 सितंबर को नागपुर के ग्रीन पार्क में खेला जाएगा।

भविष्य की तरफ देख रहे चयनकर्ता
श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के जाने से पहले मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर ने मीडिया से बात की थी। वहां अगरकर ने बताया था कि गिल को क्यों उपकप्तान बनाया गया। उन्होंने कहा था, ‘हमें लगता है कि शुभमन एक मजबूत उम्मीदवार हैं। वह सभी प्रारूपों में खेलते हैं और पिछले साल ड्रेसिंग रूम से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर उन्होंने अच्छे गुण दिखाए हैं। हम चाहते हैं कि वह सूर्या या रोहित जैसे खिलाड़ियों से सीखें। इस तरह, अगर चोट लगती है या फॉर्म खराब होती है तो हमें कप्तान के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। हम उन्हें आगे विकसित होने के लिए अनुभव देना चाहते हैं। कोई गारंटी नहीं है, लेकिन यही मौजूदा योजना है।’

बुमराह के लिए सभी मैच खेलना मुश्किल
जसप्रीत बुमराह के साथ सबसे बड़ी समस्या फिटनेस की है। हालांक पिछले कुछ समय से वह पूरी तरह फिट दिख रहे हैं लेकिन इसके बाद भी उनका सभी मैच खेल पाना मुश्किल है। उनका वर्कलोड मैनेज करना पड़ता है। यही वजह है कि भारत को कोई ऐसा उपकप्तान चाहिए जो सभी मैच खेल सके। टेस्ट में गिल पिछले साल तक रन के लिए जूझ रहे थे। लेकिन इस साल इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में उन्होंने तीसरे नंबर पर खेलते हुए 452 रन बनाए। रांची टेस्ट की आखिरी पारी में उन्होंने मुश्किल परिस्थिति में अंत तक नाबाद रहकर टीम को जीत दिलाई थी।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...