13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलकभी लेफ्ट तो कभी राइट दोनों हाथों से बॉलिंग करता रहा श्रीलंकाई,...

कभी लेफ्ट तो कभी राइट दोनों हाथों से बॉलिंग करता रहा श्रीलंकाई, सूर्या-पंत के साथ हो गया खेला

Published on

पल्लीकेले

भारत के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने खूब धड़ाका किया। यशस्वी जायसवाल के बाद कप्तानी में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव ने तेज तर्रार फिफ्टी ठोकी। सूर्यकुमार यादव ने पारी में सिर्फ 22 गेंद खेलकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान श्रीलंकाई गेंदबाज पूरी तरह से बेदम नजर आए, लेकिन लगातार हो रही पिटाई के बीच श्रीलंका के स्पिनर कामिंदु मेंडिस ने कुछ ऐसा किया कि देखकर हर कोई हैरानी में पड़ गया। दरअसल कामिंदु ने भारत के पहले टी20 मैच में दोनों हाथों से बॉलिंग करते हुए दिखे।

भारत के लिए जब सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे थे तो तो उस समय कामिंदु ने सूर्यकुमार यादव को लेफ्ट आर्म से गेंदबाजी की जो कि बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए एक अच्छा एंगल बनाता है। वहीं जब ऋषभ पंत स्ट्राइक पर आए तो कामिंदु ने उन्हें राइट आर्म से बॉलिंग की। इस दौरान कुछ समय के लिए पंत और सूर्यकुमार यादव को भी समझ नहीं आया कि कामिंदु आखिर करना क्या चाह रहे हैं। हालांकि, कामिंदु को पारी में सिर्फ 1 ओवर ही करने को मिला जिसमें उन्होंने 9 रन दिए, जिसमें वह विकेट नहीं निकाल पाए।

भारत ने बनाए पारी में 213 रन का स्कोर
श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम इंडिया ने 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि, टीम इंडिया ने जिस तरह की शुरुआत की थी, उससे लग रहा था कि कम से कम स्कोर 250 रन के पार जाएगा, लेकिन अंतिम के ओवरों में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने दमदार वापसी की और मेहमान टीम को 213 रन पर रोक दिया।

भारत के लिए पारी में सबसे ज्यादा कप्तान सूर्यकुमार ने 26 गेंद में 58 रनों की दमदार पारी खेली। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 33 गेंद में 49 रनों का योगदान दिया। वहीं पारी की शुरुआत करने उतरे यशस्वी जायसवाल ने 40 और शुभमन गिल ने 34 रनों का योगदान दिया। बॉलिंग में श्रीलंका की तरफ से माथिसा पाथिराना के खाते में 4 विकेट आया। इसके अलावा दिलशान मधुशंका, अथिसा फर्नांडो और वानिंदु हसरंगा ने भी एक-एक विकेट लिए।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...