12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयकोचिंग सेंटर हादसे के खिलाफ दिल्ली मेयर के घर के बाहर प्रदर्शन,...

कोचिंग सेंटर हादसे के खिलाफ दिल्ली मेयर के घर के बाहर प्रदर्शन, ABVP छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव IAS कोचिंग सेंटर में शनिवार को हुए हादसे को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं ने मेयर शैली ओबेरॉय के आवास के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया. ABVP छात्रों के प्रदर्शन से शेली ओबेरॉय के घर के बाहर अफरा-तफरी मच गई. सोसाइटी गेट के बाहर शेली ओबेरॉय के बोर्ड पर काला पेंट लगाया गया है.

ABVP के छात्र MCD के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए मेयर के आवास के बाहर एकत्र हुए हैं. छात्र आरोप लगा रहे हैं कि यह सब एमसीडी की लापरवाही के कारण हुआ है. ABVP कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, वे AAP, सीएम केजरीवाल और मेयर शेली ओबेरॉय के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.

वहीं, दिल्ली सरकार ने कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में हुई घटना पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को तत्काल मजिस्ट्रेट जांच शुरू करने का निर्देश देते हुए 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का अल्टीमेटम दिया है. आतिशी ने मुख्य सचिव से कहा कि जिन लोगों की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, जो भी दोषी पाया जाए, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए और उनके खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जानी चाहिए.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...