12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयसेफ्टी-सिक्योरिटी की गाइडलाइन और तय हो मुआवजा... हाईकोर्ट पहुंचा दिल्ली कोचिंग हादसे...

सेफ्टी-सिक्योरिटी की गाइडलाइन और तय हो मुआवजा… हाईकोर्ट पहुंचा दिल्ली कोचिंग हादसे का मामला

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के ओल्ड राजेन्द्र नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भरे पानी में तीन स्टूडेंट्स की जान चली गई, इसके बाद से ये मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. शनिवार देर शाम हुए हादसे के बाद रविवार को पूरे दिन राजधानी में विरोध-प्रदर्शन का दौर चला. ABVP ने जमकर नारेबाजी की. वहीं, पानी भरने से हुई छात्र-छात्राओं की मौत की घटना पर राष्ट्रीय प्रवासी मंच ने दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है.

दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
याचिका में छात्रों की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन बनाने और हादसा होने पर उचित मुआवजा देने की मांग की गई है. दूसरी ओर इस मामले में आरोपी बनाए गए दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

राष्ट्रीय प्रवासी मंच ने दाखिल की याचिका
राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित IAS कोचिंग में पानी भरने से हुई छात्र-छात्राओं की मौत की घटना पर राष्ट्रीय प्रवासी मंच ने दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है. सोमवार को हाईकोर्ट से गुहार लगाई जाएगी कि इस गंभीर मुद्दे दाखिल याचिका पर कोर्ट शीघ्र सुनवाई करे. याचिका में छात्रों की सेफ्टी-सिक्योरिटी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की गई है.

सिक्योरिटी गाइडलाइंस बनाने और मुआवजा देने की मांग
याचिकाकर्ता ने दिल्ली सरकार, एमसीडी और राव आईएएस को इस जनहित याचिका में पक्षकार बनाया है. याचिका में हाईकोर्ट के रिटायर जज की निगरानी में इस घटना की जांच कराए जाने और दूसरे राज्यों से आने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन बनाने की मांग की गई है. दूसरे राज्यों से आने वाले छात्रों की किसी दुर्घटना में मौत होने पर उचित मुआवजा देने के निर्देश देने की मांग की गई है.

राजेंद्र नगर में एक्शन में MCD
ओल्ड राजेंद्र नगर में हादसा सामने आने के बाद यहां MCD अब सक्रिय नजर आ रही है. दरअसल, कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में लाइब्रेरी थी, जिसे लेकर एमसीडी सवालों के घेरे में है. वहीं, ये मामला सामने आने के बाद रविवार को एमसीडी की टीम कई कोचिंग सेंटर्स के अवैध बेसमेंट को सील करने पहुंची. मेयर शैली ओबेरॉय के आदेश पर कई कोचिंग संस्थान में MCD की टीम ने पहुंच कर जांच की.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...