12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयजिस थार के निकलने से टूटा था Rau's IAS का गेट, उसका...

जिस थार के निकलने से टूटा था Rau’s IAS का गेट, उसका चालक गिरफ्तार, अब तक 7 अरेस्ट

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के बाद तीन स्टूडेंट्स की मौत के मामले में पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. पुलिस ने सोमवार को 5 और लोगों को गिरफ्तार किया है. इससे पहले कोचिंग सेंटर का मालिक और कोऑर्डिनेटर को भी गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने उस व्हीकल (थार) के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है, जो मुख्य सड़क से वाहन लेकर गुजरा था. कहा जा रहा है कि कार के निकलने से प्रेशर बढ़ा और पानी बिल्डिंग के अंदर घुस गया था. कोचिंग सेंटर के गेट को टक्कर मारने वाली थार को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 7 हो गई है. आज जिन पांच लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं, उनमें बिल्डिंग मालिक के बेटे समेत चार रिश्तेदार हैं और एक उस कार का मालिक है, जिसके प्रेशर से पानी बिल्डिंग के अंदर घुस गया था. पुलिस ने कहा, मामले में शामिल अन्य सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं, कोचिंग सेंटर के पास अवैध कब्जा हटाने की तैयारी शुरू हो गई है. मौके पर बुल्डोजर पहुंच गया है.

कैसे हुआ था जानलेवा हादसा?
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस (Rau’s IAS) कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में शनिवार शाम को बारिश के बाद पानी भरने से हादसा हो गया. इस दौरान कोचिंग में पढ़ने वाले तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने हादसे की जांच के लिए FIR दर्ज की है और कई टीमें गठित की हैं. पुलिस ने कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता और को-ऑर्डिनेटर को गिरफ्तार कर लिया है.

आखिर कोचिंग के बेसमेंट में कैसे भरा पानी?
मामले में सवाल उठता है कि कोचिंग में इतना पानी कैसे भर गया, जो छात्रों के डूबने जैसी हालत बन गई. इसे लेकर चश्मदीदों ने हैरान करने वाली बातें बताई हैं. चश्मदीद छात्र के मुताबिक, बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में करीब 30-35 स्टूडेंट्स मौजूद थे. शाम 7 बजे लाइब्रेरी बंद होने पर जैसे ही हम बाहर निकले, तो सामने से बहुत तेज प्रेशर से पानी आ रहा था. जब तक हम लोग लाइब्रेरी खाली करते, तब तक घुटनों तक पानी भर चुका था.

सिर्फ 2 से तीन मिनट में छत तक हो गया जलभराव
बहाव इतना तेज था कि हम सीढ़ियां नहीं चढ़ पा रहे थे. 2-3 मिनट के अंदर पूरे बेसमेंट में 10-12 फुट पानी भर गया. वहां से निकलने के लिए रस्सियां फेंकी गईं, लेकिन पानी इतना गंदा था कि कुछ भी नहीं दिख रहा था. वहां से एक-एक कर बच्चे निकाले जा रहे थे. छात्र ने कहा कि मेरे पीछे 2 लड़कियां और थीं. जो निकल नहीं पाईं.

तेजी से भर गया पानी
गेट की तरफ से तेज से प्रेशर आ रहा था, हमने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन तेज प्रेशर के कारण हम सीढ़ियां ही नहीं चढ़ सके. पानी इतनी तेज भर रहा था कि 2 से 3 मिनट में ही पूरे बेसमेंट में छत तक पानी भर गया. बेसमेंट की छत की ऊंचाई 12 फीट तक की है और पलक झपकते फ्लैश फ्लड की तरह पानी भर गया. हमें बचाने के लिए रस्सी फेंकी गई, लेकिन गंदे पानी में हम रस्सियां देख ही नहीं पा रहे थे.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...