12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीय'शराब नीति के सूत्रधार हैं अरविंद केजरीवाल...,' जमानत पर दिल्ली HC ने...

‘शराब नीति के सूत्रधार हैं अरविंद केजरीवाल…,’ जमानत पर दिल्ली HC ने फैसला सुरक्षित रखा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट में सीबीआई का तर्क है कि एक्साइज पॉलिसी पर सीएम का हस्ताक्षर है. ऐसे में वह इस नीति के मुख्य सूत्रधार हैं. केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि यह बिल्कुल सच है कि नीति पर 15 अन्य लोगों ने भी अपना साइन किया है.

एजेंसी ने कहा कि एलजी ने भी इस पर हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन उन्हें केस में सह-आरोपी नहीं बनाना चाहते. जांच एजेंसी ने कहा कि एक बार पैसा चले जाने के बाद उसका पता लगाना मुश्किल होता है लेकिन हमने पता लगा लिया. पैसा गोवा गया है, जहां विधानसभा चुनाव में प्रत्येक उम्मीदवारों को 90-90 लाख रुपये दिए जाने थे.

केजरीवाल के बयान को सीबीआई ने बनाया आधार
एजेंसी ने केजरीवाल के उस कथित बयान के बारे में भी कोर्ट को जानकारी दी, जिसमें उन्होंने उम्मीदवारों से कहा था, “पैसे की चिंता मत करो, चुनाव लड़ो.” एजेंसी ने कहा कि इससे ज्यादा प्रत्यक्ष सबूत नहीं हो सकते. सीबीआई का कहना है कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपपत्र दाखिल होने पर भी जमानत नहीं दी जानी चाहिए. सीबीआई ने दलील दी की, इससे गवाहों को प्रभावित किया जा सकता है.

हाई कोर्ट में सीएम केजरीवाल की दलील
अरविंद केजरीवाल की तरफ से कोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोप लगाया कि जून महीने में सीएम की गिरफ्तारी इसलिए सुनिश्चित की गई, क्यों ईडी केस में उन्हें जमानत मिल गई थी. उन्होंने कहा कि कोई पूछताछ नहीं हुई, सिर्फ 3 दिन की रिमांड मिली और किसी तरह की कोई बरामदगी नहीं हुई.

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि अगर गिरफ्तारी के प्रावधानों का पालन नहीं किया जाता है, तो अदालत ने जो कहा है, वही होगा. मसलन, अगर ऐसा होता है तो कोर्ट का आदेश है कि आरोपी को जमानत दिया जा सकता है और इस केस में आरोपी को जमानत का अधिकार है.

सीबीआई के तर्क पर वकील सिंघवी ने कहा कि वह सीएम हैं और वे अंगड़िया के साथ हुई बातचीत का जिक्र कर रहे हैं और इसमें एक्साइज पॉलिसी वाली कोई बात ही नहीं है. उन्होंने एजेंसी से कहा कि दो साल लंबे इस केस में कोई ऐसा बयान पेश करे जो कि अफवाह न हो.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...