12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: नेहरू विहार में दृष्टि IAS कोचिंग को MCD ने किया सील,...

दिल्ली: नेहरू विहार में दृष्टि IAS कोचिंग को MCD ने किया सील, बेसमेंट चल रही थी क्लासेज

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित RAU’s IAS कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद से दिल्ली पुलिस और दिल्ली नगर निगम का लगातार एक्शन जारी है. अब एमसीडी ने नेहरू विहार स्थित कोचिंग सेंटर दृष्टि (द विजन) को सील कर दिया है. एमसीडी ने बताया कि सर्वे के दौरान दिल्ली के नेहरू विहार स्थित टावर नंबर 1,2 और 3 के संयुक्त बेसमेंट में कोचिंग चलती हुई पाई गई, जिसे सील कर दिया गया है.

अपनी इस कार्रवाई के बारे में बताया हुए निगम ने कहा कि एमसीडी ने कोचिंग/शिक्षण उद्देश्य के लिए बेसमेंट का इस्तेमाल करने के बिल्डिंग निमयों के उल्लंघन के लिए दृष्टि विजन आईएएस को सील कर दिया है.

‘बेसमेंट में चल रही थी कोचिंग’
एमसीडी ने यह भी बताया कि फील्ड स्टाफ द्वारा किए गए सर्वे के दौरान अधिभोग प्रमाण पत्र के उल्लंघन में टावर नंबर एक, दो और तीन के संयुक्त बेसमेंट में कोचिंग चलती हुई पाई गई, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए कोचिंग के सेंटर को सील कर दिया है.

पहले सील किए थे 13 कोचिंग सेंटर
इससे पहले रविवार को दिल्ली नगर निगम ने बेसमेंट में अवैध रूप से चल रहे 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया. साथ ही, कोचिंग सेंटरों पर नोटिस भी चस्पा कर दिया है.
IAS गुरुकुल
चहल अकादमी
प्लूटस अकादमी
साई ट्रेडिंग
IAS सेतु
टॉपर्स अकादमी
दैनिक संवाद
सिविल्स डेली IAS
करियर पावर
99 नोट्स
विद्या गुरु
गाइडेंस IAS
ईजी फॉर IAS

एमसीडी के अधिकारी राजेंद्र नगर इलाके में चल रहे कई कोचिंग सेंटरों पर पहुंचे और जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की. मेयर शैली ओबेरॉय ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि राजेंद्र नगर में जितने भी कोचिंग सेंटर बेसमेंट में नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहे हैं, एमसीडी ने उनकी सीलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जरूरत पड़ने पर यह अभियान पूरी दिल्ली में चलाया जाएगा. देर रात तक 13 कोचिंग सेंटर सील किए गए.

7 आरोपी गिरफ्तार
बता दें कि बेसमेंट में पानी भरने के बाद तीन स्टूडेंट्स की मौत के मामले में पुलिस ने आज 5 लोगों को और गिरफ्तार किया है. इससे पहले कोचिंग सेंटर का मालिक और कोऑर्डिनेटर को भी गिरफ्तार किया गया था. यानी अब तक इस मामले में कुल 7 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. पुलिस ने उस व्हीकल (SUV) के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है, जो मुख्य सड़क से वाहन लेकर गुजरा था. कहा जा रहा है कि कार के निकलने से प्रेशर बढ़ा और पानी बिल्डिंग के अंदर घुस गया था.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...