12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीय'मैंने भी ओल्ड राजेंद्र नगर के बेसमेंट में पढ़ाई की है'....X पर...

‘मैंने भी ओल्ड राजेंद्र नगर के बेसमेंट में पढ़ाई की है’….X पर फूटा UPSC अभ्यर्थ‍ियों का गुस्सा

Published on

नई दिल्ली,

बीते दिन दिल्ली में हुई तीन UPSC छात्रों की मृत्यु का मामला गर्माया हुआ है. ओल्ड राजेन्द्र नगर में स्थित राव कोचिंग सेंटर में 3 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत के बाद सबकी नजरें प्रशासन और कोचिंग संस्थानों पर हैं. छात्रों का प्रोटेस्ट सड़कों से लेकर सोशल मीडिया पर जारी है. छात्रों की मांग है कि कोचिंग संस्थानों की स्थिति सुधारी जाएं और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर छात्र क्या कुछ कह रहे हैं.

प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
इस हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि ‘कोई भी जिम्मेदार लोगों को दोष नहीं दे रहा है. इसे ज़ोर से और स्पष्ट रूप से कहें. जिला प्रशासन, कोचिंग सेंटर, एमसीडी और एनसीटी सरकार के साथ-साथ मेयर भी इसके लिए जिम्मेदार हैं’. इस हादसे में जान गंवाने वाली श्रेया यादव को लेकर एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘श्रेया यादव के पिता दूध बेचकर दिल्ली की सबसे मंहगी कोचिंग #RaoIAS में नाम लिखाया था. श्रेया होनहार छात्रा थी, घर वालों को भरोसा था श्रेया आईएएस बनेगी’.

‘कोचिंग वालों की लापरवाही ने श्रेया और उनके परिवार के सपने को चूर चूर कर दिया’. एक अन्य यूजर ने लिखा, कोचिंग संस्थानों, पुस्तकालयों और छात्रावासों को विनियमित करके ओल्ड राजेंद्र नगर में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की तत्काल आवश्यकता है. #UPSCaspirants. एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, यह कोई भी हो सकता है… यहां तक ​​कि मैं भी, मैंने पुराने राजेंद्र नगर के बेसमेंट में पढ़ाई की है… भारत में जिंदगी बहुत सस्ती है.

उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी अंजली कटारिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से लिखा कि ‘आप दिल्ली में 10×10 फुट कमरे का ₹12-15 हज़ार किराया भरते हैं, जहां मकान मालिकों का कार्टेल किराया बढ़ाए रखता है और फिर वहां पढ़ते रूम पर बैठकर ऑनलाइन वीडियो से ही हैं. केवल घर से दूर जाने भर के लिए दिल्ली मत जाइए और घरवालों के पैसे मत बर्बाद करिए’.

पुलिस ने लिया एक्शन
ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग हादसे में पुलिस ने सोमवार को 5 और लोगों को गिरफ्तार किया है. इससे पहले कोचिंग सेंटर का मालिक और कोऑर्डिनेटर को भी गिरफ्तार जा चुका है. पुलिस ने उस SUV के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है, जो मुख्य सड़क से वाहन लेकर गुजरा था. कहा जा रहा है कि कार के निकलने से प्रेशर बढ़ा और पानी बिल्डिंग के अंदर घुस गया था.

कोचिंग सेंटर के गेट को टक्कर मारने वाली SUV को पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 7 हो गई है. आज जिन पांच लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं, उनमें बिल्डिंग मालिक के बेटे समेत चार रिश्तेदार हैं और एक उस कार का मालिक है, जिसके प्रेशर से पानी बिल्डिंग के अंदर घुस गया था. पुलिस ने कहा, मामले में शामिल अन्य सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं, कोचिंग सेंटर के पास अवैध कब्जा हटाने की तैयारी शुरू हो गई है. मौके पर बुल्डोजर पहुंच गया है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...