13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेल35 साल बाद फिर भारत में होगा ये बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट... पाकिस्तान...

35 साल बाद फिर भारत में होगा ये बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट… पाकिस्तान का फंसेगा पेच

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को एक बड़ी सफलता मिली है. उन्हें एशिया कप 2025 की मेजबानी मिल गई है. भारत की मेजबानी में पिछला एशिया कप 1990-91 में खेला गया था. इस तरह अब 35 साल बाद भारत में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा. बताया गया है कि यह एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा.

मगर एशिया कप 2025 में पाकिस्तान अपना पेच फंसा सकता है. दरअसल, पिछला एशिया कप 2023 पाकिस्तान की मेजबानी में होना था. तब भारतीय टीम के नहीं जाने के कारण यह हाइब्रिड मॉडल के तहत श्रीलंका के साथ संयुक्त मेजबानी में कराया गया था.

अगले दो सीजन में 6-6 टीमें ही शामिल होंगी
ऐसे में अब पाकिस्तान भी एशिया कप 2025 के लिए भारत आने से मना कर सकता है. तब थोड़ी मुश्किल हो सकती है. बता दें कि इसके बाद एशिया कप 2027 बांग्लादेश की मेजबानी में होगा. यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा.

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) द्वारा जारी टेंडर डॉक्यूमेंट के मुताबिक, अगले दोनों पुरुष एशिया कप (भारत टी20, बांग्लादेश वनडे) में 13-13 मैच होंगे. साथ ही इन दिनों सीजन में 6-6 टीमें ही शामिल होंगी. इनमें से 5 टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और आफगानिस्तान होंगी. छठी टीम क्वालिफाइंग राउंड से तय होगी.

महिला टी20 एशिया कप हाल ही में खेला गया है, जिसमें श्रीलंका ने भारतीय टीम को हराकर पहली बार खिताब जीता है. टेंडर डॉक्यूमेंट के मुताबिक, अगला महिला एशिया कप 2026 में खेला जाएगा, हालांकि ये टूर्नामेंट कहां होगा, इसकी मेजबानी कौन करेगा, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं लग पाई है. इसमें कुल 15 मैच होंगे.

एशिया कप में भारतीय टीम का रहा दबदबा
पुरुष एशिया कप में भारतीय टीम का हमेशा से दबदबा रहा है. उसने 8 बार यह खिताब जीता है. भारत ने 1984, 1988, 1990/91,1995, 2010, 2016 और 2018 और 2023 में एशिया कप का खिताब जीता था.इसके बाद श्रीलंका का नंबर आता है, जिसने 6 बार ट्रॉफी अपने नाम की. श्रीलंका ने 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 और 2022 में एशिया कप का खिताब जीता है. पाकिस्तान की टीम सिर्फ दो बार (2000 और 2012) खिताब जीत पाई.

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...