12.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलटीम इंडिया ने अर्जेंटीना से खेला ड्रॉ, आखिरी मिनटों में कप्तान हरमनप्रीत...

टीम इंडिया ने अर्जेंटीना से खेला ड्रॉ, आखिरी मिनटों में कप्तान हरमनप्रीत सिंह का कमाल

Published on

पेरिस,

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने दूसरा मैच अर्जेंटीना से खेला, जो 1-1 से बराबरी पर रहा. 29 जुलाई को खेले गए इस मैच में अर्जेंटीना के लिए लुकास मार्टिनेज ने (22वें मिनट) मिनट में गोल दागा. वहीं भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने खेल के 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर अहम गोल किया.

टोक्यो में 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतने वाली भारतीय टीम को अब 30 जुलाई को पूल बी के अगले मैच में आयरलैंड से खेलेगी. भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से मात दी थी. पूल-बी में भारत के अलावा न्यूजीलैंड, अर्जेंटीना, आयरलैंड, बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया है. वहीं पूल-ए में नीदरलैंड्स, जर्मनी, ब्रिटेन, स्पेन, साउथ अफ्रीका और मेजबान देश फ्रांस शामिल हैं. दोनों ही ग्रुपों से चार-चार टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी.

पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल नहीं कर सका अर्जेंटीना
इस मुकाबले के पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ. हालांकि दोनों ही टीमों को एक-एक पेनल्टी कॉर्नर जरूर मिला था. फिर दूसरा क्वार्टर अर्जेंटीना ने अपने नाम किया. दूसरे क्वार्टर के 7वें मिनट में राइट फ्लैंक से लुकास मार्टिनेज ने पावरफुल शॉट मारा और भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश बचाव नहीं कर सके. इससे पहले इसी क्वार्टर में भारत को लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले थे, लेकिन गोल नहीं हो पाया था. हाफटाइम के समय अर्जेंटीना 1-0 से आगे था.

हाफटाइम के बाद अर्जेंटीना की टीम ने कुछ अच्छे मूव बनाए. खेल के 37वें मिनट में अर्जेंटीना के पास पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करने का सुनहरा मौका मिला था, लेकिन मैको कैसेला गोल नहीं कर पाए. कैसेला बॉल को पोस्ट के बाहर मार दिया. ऐसे में भारतीय टीम ने राहत की सांस ली. इस क्वार्टर में भारत के पास भी पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने का मौका था, लेकिन उसने मौका गंवा दिया. वहीं अर्जेंटीना ने भी दो पेनल्टी कॉर्नर गंवाए.

भारत को मिले कुल 10 पेनल्टी कॉर्नर
आखिरी क्वार्टर में भी दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. वैसे एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम कहीं हार ना जाए क्योंकि 57वें मिनट तक वो मैच में 0-1 से पीछे थी. इसके बाद 58वें एवं 59वें मिनट के बीच भारत को लगाातार चार पेनल्टी कॉर्नर मिले. तीन पर हरमनप्रीत से गोल नहीं हो पाया, लेकिन आखिर कॉर्नर को कप्तान ने गोल में तब्दील कर भारत की लाज बचा ली.

देखा जाए तो भारतीय टीम को इस मैच में 10 पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिसमें से वह सिर्फ एक को गोल में तब्दील कर पाई. अब भारत को आयरलैंड के खिलाफ मैच जीतने में कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए. लेकिन बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया से जीत हासिल करने के लिए उसे बेस्ट प्रदर्शन करना होगा. भारत 30 जुलाई को आयरलैंड से, 1 अगस्त को बेल्जियम से और 2 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा.

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...