12.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलअगले मैच में गोल्ड आएगा... मनु भाकर के ओलंपिक में दो मेडल...

अगले मैच में गोल्ड आएगा… मनु भाकर के ओलंपिक में दो मेडल जीतने के बाद ताई ने दिया ऐसा रिएक्शन

Published on

झज्जर

हरियाणा के झज्जर जिले की महिला निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए लगातार दूसरा मेडल जीता है। मनु ने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। मंगलवार को 10 मीटर मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल के लिए दक्षिण कोरिया की ली वोन्हो और ओह ये जिन से मुकाबला हुआ। भारतीय जोड़ी ने इस इवेंट में दक्षिण कोरिया की जोड़ी को 16-10 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसको लेकर मनु भाकर के परिवार के सदस्यों में खुशी का माहौल है।

ताई बोलीं- अगले मैच में आएगा गोल्ड
मनु भाकर की ताई ने बताया कि हम बहुत खुश है। हमें अपनी बेटी पर गर्व है। वो हमारे देश के लिए दो-दो मेडल लेकर आई है। खुशी से हम कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनु भाकर अपने अगले मैच में गोल्ड लेकर आएगी। बता दें कि पेरिस ओलंपिक खेलों में शूटर मनु भाकर ने नया कीर्तिमान बनाया है। मनु भाकर एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली देश की पहले निशानेबाज बन गई हैं।

पिछले ओलंपिक में पिस्टल में आ गई थी खराबी
बता दें कि तीन बरस पहले टोक्यो में अपने पहले ओलंपिक में पिस्टल में खराबी आने के कारण मनु भाकर निशानेबाजी रेंज से रोते हुए बाहर निकली थी। लेकिन मनु ने अपने जुझारूपन और जीवट की नई परिभाषा लिखते हुए पेरिस में पदक के साथ उन सभी जख्मों पर मरहम लगाया और हर खिलाड़ी के लिए एक नजीर भी बन गई। इस बार दो मेडल जीतने वाली मनु की नजर अब तीसरे मेडल पर है।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...