12.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलसंजू का कुछ नहीं हो सकता, लगातार दूसरे मैच में 0 पर...

संजू का कुछ नहीं हो सकता, लगातार दूसरे मैच में 0 पर आउट, अब गंभीर शायद ही दें मौका

Published on

पल्लेकले

संजू सैमसन को देखकर लगता है मानो उन्होंने मौकों को बर्बाद करने की कसम खा ली है। श्रीलंका के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज के लगातार दूसरे मैच में वह शू्न्य पर आउट हो गए। अब देखना होगा कि नए कोच गौतम गंभीर संजू को और कितने मौके देते हैं। क्रिकेट फैंस की अक्सर यही शिकायत होती है कि कि संजू सैमसन के साथ टीम इंडिया में भेदभाव होता है। उन्हें लगातार मौके नहीं मिलते। प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा जाता, लेकिन ये बात भी उतनी ही सच है कि संजू को जब-जब खिलाया जाता है तब-तब वह फेल ही होते हैं।

बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में फंसे
बारिश के चलते एक घंटे देरी से शुरू हुए तीसरे और आखिरी मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया था। यशस्वी जायसवाल को दूसरे ही ओवर में गंवाकर भारत की शुरुआत खराब रही। अभी स्कोरबोर्ड पर एक रन ही जुड़ पाया था कि तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर संजू ने अपना विकेट फेंक दिया। बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में वह थर्ड मैन की दिशा में कैच आउट हुए। 12 रन पर भारत को लगा यह करारा झटका था।

पहला मैच खेल रहे खिलाड़ी ने किया शिकार
अपना पहला मैच खेल रहे 22 वर्षीय मीडियम पेसर चमिंदु विक्रमासिंघे के ओवर की पहली गेंद पर शुभमन गिल ने सिंगल लेकर संजू सैमसन को स्ट्राइक दी। अपनी पहली तीन गेंद डॉट खेलने के बाद संजू दबाव रीलिज करना चाहते थे। ऐसे में ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई अगली गेंद पर संजू ने चांस लिया। फुल लेंथ की तेज गेंद को मिड विकेट की ओर बड़ा शॉट लगाना चाहा। गेंद टप्पा खाकर बल्ले का लीडिंग एज लेती हुई सीधा थर्ड मैन की ओर हवा में गई। बाउंड्री लाइन से भागकर आए फील्डर वानिंदु हसरंगा ने अपने आगे की ओर डाइव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...