4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली-NCR में मॉनसून की झमाझम बारिश, सड़कें लबालब... कई जगह ट्रैफिक जाम,...

दिल्ली-NCR में मॉनसून की झमाझम बारिश, सड़कें लबालब… कई जगह ट्रैफिक जाम, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट समेत एनसीआर के अधिकतर इलाकों में मॉनसून एक्टिव हो गया है. दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम के करवट लेते ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. इस सीज़न में पहली बार मॉनसूनी की अच्छी बारिश देखने को मिली है.

बारिश के बाद कई इलाकों में सड़कें लबालब हैं, जिससे गाड़ियों की रफ्तार सुस्त होने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है. करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास भारी जलभराव हुआ है. सड़कों पर भरे पानी की वजह से यातायात प्रभावित है.दिल्ली का पॉश इलाका हो या फिर आम सड़कें भारी बारिश से पूरी दिल्ली जलमग्न है.

जलभराव की वजह से कामकाजी लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. महरौली से बदरपुर रोड और सफदरगंज इन्क्लेव में सड़कों पर भारी जलभराव है. जाम से बचने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.

भारी बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कें लबालब हैं, जलभराव की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे ब्रिज, राम बाग रोड, आजाद मार्केट इलाके में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित होने की वजह से रूट डायवर्ट किया गया है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश होने की संभावना है. वहीं, अगले दो दिन की बात करें तो दिल्ली में 1 और 2 अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

पिछले साल के मुकाबले इस महीने 82 प्रतिशत कम बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 1 से 30 जुलाई के बीच 203 मिमी बारिश दर्ज की गई है. पिछले साल जुलाई के पूरे महीने के दौरान 384 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. जुलाई 2023 में हुई बारिश सामान्य बारिश से 83 प्रतिशत अधिक थी. बता दें कि दिल्ली को पिछले साल जुलाई में भारी बारिश से बाढ़ जैसी सबसे खराब स्थिति से जूझना पड़ा था.

बता दें कि मौसम कार्यालय ने अपने पूर्वानुमान में आज (बुधवार) के लिए भी हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की थी. जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था. दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद में भी आज और कल (31 जुलाई-1 अगस्त) को भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया था.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...