4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयतीन छात्रों की मौत के बाद भी प्रशासन की नहीं टूटी नींद,...

तीन छात्रों की मौत के बाद भी प्रशासन की नहीं टूटी नींद, ओल्ड राजेंद्र नगर में जलभराव

Published on

नई दिल्ली

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके के एक कोचिंग सेंटर में तीन UPSC छात्रों की बेसमेंट में पानी भरने से डूबकर मौत हो गई। तीन छात्रों की मौत के बाद अन्य स्टूडेंट्स जमकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। आज दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है और इसकी वजह से फिर ओल्ड राजेंद्र नगर में जलभराव हो गया है।

जलभराव को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने कहा कि कमर तक पानी भर चुका है। यह कोई आज की बात नहीं है बल्कि जब भी बारिश होती है तब-तब ऐसी समस्या सामने आती है और प्रशासन की तरफ से इसका कोई समाधान नहीं किया जाता है। वह सभी स्टूडेंट्स बारिश में ही नारेबाजी कर रहे हैं।

बता दें कि दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राव IAS कोचिंग के बेसमेंट में स्थित लाइब्रेरी में पानी भरने से 27 जुलाई को तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी। इनमें श्रेया यादव, नेविन डाल्विन और तान्या सोनी का नाम शामिल है। इस मामले में कोचिंग मालिक अभिषेक गुप्ता और कॉर्डिनेटर देशपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। ​​​​​​पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर BNS की कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा अन्य 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने की छात्रों से मुलाकात
दिल्ली की मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने बुधवार को दिल्ली की मेयर शेली ओबेरॉय के साथ तीन यूपीएससी उम्मीदवारों की दुखद मौत पर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद आतिशी ने कहा कि मैंने राजेंद्र नगर में घटना स्थल पर यूपीएससी के स्टूडेंट्स से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों से कई वादे भी किए हैं। इनमें जैसे ही इस घटना की जांच पूरी हो जाएगी, बड़े या छोटे सभी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कोचिंग सेंटरों के लिए कानून लाया जाएगा।

आतिशी ने कहा कि कोचिंग सेंटरों की महंगी फीस पर लगाम लगाई जाएगी। किराया, ब्रोकरेज, छात्रों की सुविधा और सिक्योरिटी जैसै मुद्दों को भी कानून में शामिल किया जाएगा। मेयर के फंड से दिल्ली के मुख्य कोचिंग हब में सरकारी लाइब्रेरी-रीडिंग रूम बनाए जाएंगे। केजरीवाल सरकार छात्रों के साथ खड़ी है। हम उनकी सुरक्षा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...