12.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलइतिहास रचने से 3 जीत दूर पीवी सिंधु, ओलंपिक में भारत के...

इतिहास रचने से 3 जीत दूर पीवी सिंधु, ओलंपिक में भारत के लिए एक और पदक की उम्मीद जगी

Published on

नई दिल्ली

दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधु ने बुधवार को महिला एकल में ग्रुप एम में शीर्ष पर रहते हुए पेरिस 2024 ओलंपिक के राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालिफाई कर लिया। सिंधु ने 2021 में टोक्यो में कांस्य पदक जीतने से पहले 2016 में रियो डी जेनेरियो में रजत पदक जीता था। उन्होंने अपने दूसरे और अंतिम ग्रुप-स्टेज मैच में एस्टोनिया की क्रिस्टिन कुबा को 21-5, 21-10 से हराया।

सिंधु ने इससे पहले अपने पहले मुकाबले में मालदीव की फथीमथ नबाहा अब्दुल रज्जाक को 21-9, 21-6 से हराया था। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधु गुरुवार को राउंड ऑफ 16 में ग्रुप एन की शीर्ष खिलाड़ी चीन की ही बिंग जियाओ से भिड़ेंगी। दोनों के बीच टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक मैच हुआ था। इसमें सिंधु ने ही को 21-13, 21-15 से हराकर ओलपंकि में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।

राउंड ऑफ 16 में ही बिंग जियाओ से मैच
अगर पीवी सिंधु राउंड ऑफ 16 में ही बिंग जियाओ को हरा देती हैं तो क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएंगी। इसके बाद जीतने पर सेमीफाइनल और फिर जीतने पर फाइनल में पहुंचेंगी। राउंड ऑफ 16 में हारने पर सफर समाप्त हो जाएगा। सेमीफाइनल में हारने पर ब्रॉन्ज मेडल मैच होगा। सेमीफाइनल जीतने पर पदक सुनिश्चित हो जाएगा। ऐसे में सिंधु पदक जीतने 3 जीत दूर हैं।

पीवी सिंधु के पास इतिहास रचने मौका
अगर पीवी सिंधु मेडल जीतने में सफल रहती हैं तो वह ओलंपिक में 3 मेडल जीतने वालीं पहली भारतीय एथलीट होंगी। ऐसा किसी महिला या पुरुष एथलीट ने नहीं किया है। भारत के 3 एथलीट 1 ज्यादा मेडल जीते हैं। सुशील कुमार, पीवी सिंधु और मनु भाकर ने यह कमाल किया है। सुशील कुमार ने रेसलिंग में 2008 और 2012 में मेडत जीता था। इसके बाद सिंधु ने 2016 और 2021 में मेडल जीता। मनु में 2024 में ही दोनों मेडल जीता।

Latest articles

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...