4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयसावधान! एक्टिव मोड में मॉनसून... पहाड़ों पर मौसम का रेड अलर्ट, इन...

सावधान! एक्टिव मोड में मॉनसून… पहाड़ों पर मौसम का रेड अलर्ट, इन 5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Published on

नई दिल्ली,

देश के अधिकांश राज्यों में मॉनसून एक्टिव मोड में है. हिमाचल प्रदेश से लेकर कर्नाटक बारिश आफत बनकर बरस रही है. एक तरफ कुछ राज्यों में बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी है, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ राज्यों में बारिश कहर बनकर बरस रही है. मौसम विभाग की मानें तो देशभर में मॉनसून पूर्ण रूप से सक्रिय है. IMD ने आज यानी 1 अगस्त को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है, जो अत्यधिक भारी वर्षा और संभावित बाढ़ के बढ़ते खतरे का संकेत देता है.

इन 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मॉनसून अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में भारी बारिश दौर लाने के लिए तैयार है, जिससे दिल्ली एनसीआर में तेज बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा मध्य भारत में अगले 4-5 दिनों तक मॉनसून की सक्रियता जोरदार रहने का अनुमान है. मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा और पश्चिम मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र के लिए 1 से 3 अगस्त, तटीय कर्नाटक के लिए 1 अगस्त, पूर्वी मध्य प्रदेश के लिए 2 और 3 अगस्त, कोंकण, गोवा और पश्चिम मध्य प्रदेश के लिए 3 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

इसके अलावा भारत के पश्चिमी तट पर सप्ताह के अधिकांश दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा होती रहेगी, जिसका असर तटीय और अंतर्देशीय दोनों क्षेत्रों पर पड़ेगा. इस लगातार बारिश से जलभराव और भूस्खलन जैसी घटनाएं देखने को मिल सकती है. वहीं पूरे उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में मध्यम बारिश और अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. इन राज्यों के निवासियों को मौसम पूर्वानुमान से अपडेट रहने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

दिल्ली में तेज बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, नोएडा गाजियाबाद में आज मध्यम बारिश होने के आसार हैं. दिल्ली और उससे सटे इलाकों में 2 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. उसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...