4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयनई संसद की छत टपकने पर विपक्ष ने उठाए सवाल, अब आई...

नई संसद की छत टपकने पर विपक्ष ने उठाए सवाल, अब आई लोकसभा सचिवालय की सफाई

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो में नए संसद भवन की लॉबी में भी पानी टपकता हुआ दिखाई दिया. विपक्ष ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘ये लीक सरकार है’. अब लोकसभा सचिवालय ने इस पर सफाई जारी की है.

लोकसभा सचिवालय ने दी सफाई
लोकसभा सचिवालय ने कहा, ‘ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि बुधवार को दिल्ली में भारी बारिश के कारण नए संसद भवन की लॉबी में पानी का रिसाव हुआ, जिससे भवन की मौसम की सहनशीलता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. यह भी बताया गया है कि परिसर के आसपास जलभराव देखा गया, खासकर नई संसद के मकर द्वार के पास, जलभराव के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.’

कांच के गुंबदों को चिपकाने वाला पदार्थ हटा
सचिवालय ने कहा, ‘यह उल्लेखनीय है कि ग्रीन पार्लियामेंट के कॉन्सेप्ट को ध्यान में रखते हुए लॉबी सहित भवन के कई हिस्सों में कांच के गुंबद बनाए गए हैं, ताकि संसद के दिन के कार्यों में प्राकृतिक रोशनी का इस्तेमाल किया जा सके.’

बयान में कहा गया, ‘बुधवार को भारी बारिश के दौरान, भवन की लॉबी के ऊपर कांच के गुंबदों को चिपकने वाला पदार्थ थोड़ा हट गया था, जिससे लॉबी में पानी का मामूली रिसाव हुआ. हालांकि, समस्या का समय पर पता चल गया और तुरंत सुधारात्मक उपाय किए गए. इसके बाद पानी का कोई रिसाव नहीं देखा गया. मकर द्वार के सामने जमा पानी भी जल्दी निकल गया.’

कांग्रेस ने कहा- ‘ये लीक सरकार है’
हाल ही में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये लीक सरकार है. पहले पेपर लीक और अब भवन भी लीक. जब 8 बजे संसद छूटी तो सांसद बारिश में भीगते हुए निकल रहे थे. नए संसद भवन में पोर्टिको भी नहीं है. लगता है जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है. ये मुद्दा सदन में उठाया जाएगा.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...