6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयNEET पेपर लीक मामले में CBI ने दाखिल की पहली चार्जशीट, 13...

NEET पेपर लीक मामले में CBI ने दाखिल की पहली चार्जशीट, 13 आरोपियों के नाम

Published on

नई दिल्ली,

NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पहली चार्जशीट दाखिल कर दी है. 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है. सीबीआई ने इस मामले में पटना, हजारीबाग से कई लोगों को गिरफ्तार किया था. सीबीआई की जांच में सामने आया था की प्लान के तहत पेपर लीक किया गया था. NTA के बॉक्स से हजारीबाग के स्कूल से पेपर चोरी किया गया था.

CBI ने एक अगस्त को धारा 120-बी, 201, 409, 380, 411, 420 और 109 आईपीसी और इसके मूल अपराधों के तहत 13 आरोपियों नीतीश कुमार, अमित आनंद, सिकंदर यादवेंदु, आशुतोष कुमार-1, रोशन कुमार, मनीष प्रकाश, आशुतोष कुमार-2, अखिलेश कुमार, अवधेश कुमार, अनुराग यादव, अभिषेक कुमार, शिवनंदन कुमार और आयुष राज के खिलाफ अपना पहला आरोप पत्र दायर किया है.

गौरतलब है कि यह मामला शुरू में 5 मई को शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन, पटना में दर्ज किया गया था और बाद में 23 जून 2024 को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था. सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक, सीसीटीवी फुटेज, टावर लोकेशन विश्लेषण आदि का इस्तेमाल किया है. सीबीआई अन्य आरोपियों/संदिग्धों के खिलाफ और मामले के अन्य पहलुओं पर आगे की जांच कर रही है.

कई अन्य आरोपी पहले से ही पुलिस/न्यायिक हिरासत में हैं. जैसे ही इन आरोपियों/संदिग्धों के खिलाफ आगे की जांच पूरी हो जाएगी, पूरक आरोप पत्र दाखिल किए जाएंगे. सीबीआई ने अब तक इस मामले में 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 15 को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है और 58 स्थानों पर तलाशी ली है.

काउंसलिंग 14 अगस्त से होगी शुरू
नीट यूजी की काउंसलिंग की तारीख आ गई है. एमसीसी ने नोटिस जारी कर बताया है कि नीट यूजी के लिए काउंसलिंग 14 अगस्त से शुरू होगी. हालांकि, काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अगस्त के पहले हफ्ते में शुरू हो जाएगी. नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) के सचिव डॉ. बी. श्रीनिवास ने बताया कि काउंसलिंग के जरिए देशभर के 710 मेडिकल कॉलेजों की लगभग 1.10 लाख सीटें भरी जाएंगे. साथ ही नर्सिंग सीट और आयुष सीट के अलावा 21 हजार बीडीएस सीटों के लिए भी काउंसलिंग होगी.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...