6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयएनटीए को ढुलमुल रवैया छोड़ना होगा, परीक्षा सिस्टम सुधारने की जरूरत: सुप्रीम...

एनटीए को ढुलमुल रवैया छोड़ना होगा, परीक्षा सिस्टम सुधारने की जरूरत: सुप्रीम कोर्ट

Published on

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उसने नीट यूजी 2024 परीक्षा कैंसल नहीं किया क्योंकि परीक्षा की शुचिता प्रभावित नहीं हुई थी। ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला जिससे यह पता चले कि सिस्टमेटिक चूक हुई हो। लेकिन इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने एनटीए को नसीहत दी है कि उसे अपना ढुलमुल रवैया बंद करना चाहिए, क्योंकि इससे स्टूडेंट्स के हित प्रभावित होते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में बनाई गई कमेटी का विस्तार किया और कमेटी से अपनी रिपोर्ट 30 सितंबर तक पेश करने को कहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने 23 जुलाई को नीट पेपर रद्द करने से इनकार कर दिया था और इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 2 अगस्त को डिटेल आदेश पारित किया है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि एनटीए को ढुलमुल रवैया नहीं रखना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि छात्रों का हित इसमें नहीं है।

कमेटी बताए- एग्जाम सिस्टम कैसे सुधारें?
केंद्र ने पूर्व इसरो चीफ के. राधाकृष्णन की अगुवाई में एक कमेटी का गठन किया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस कमेटी का दायरा बढ़ा दिया है और कहा है कि चूंकि दायरा अब बढ़ा दिया गया है, ऐसे में कमेटी परीक्षा सिस्टम में सुधार और उसकी कमियों को दूर करने के लिए तमाम उपाय पर अपनी रिपोर्ट 30 सितंबर तक पेश करे।

सुप्रीम कोर्ट ने राधाकृष्णन कमेटी से कहा है कि एग्जामिनेशन सिस्टम को मजबूत करने के लिए उन्नत टेक्नोलॉजी अपनाने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) तैयार करने पर विचार करना चाहिए। नीट पेपर के दौरान जो दिक्कतें पैदा हुई है उसे केंद्र द्वारा दूर करना चाहिए।सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से ये साफ है कि अगले साल यानी 2025 में होने वाली परीक्षाओं में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। एनटीए के एग्जाम कराने के सिस्टम में तो बदलाव होने लगभग तय हैं।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...