6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के जहांगीरपुरी में 3 मंजिला इमारत ढही, मलबे में दबने से...

दिल्ली के जहांगीरपुरी में 3 मंजिला इमारत ढही, मलबे में दबने से तीन की मौत, कई घायल

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक पुरानी और जर्जर हो चुकी इमारत के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. तीन मंजिला इमारत गिरने से अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है जिसको लेकर राहत-बचाव कार्य अभी भी जारी है. अधिकारियों ने बताया कि अभी भी कुछ और लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं जिन्हें निकालने की कोशिश हो रही है. पुलिस ने मलबे से पहले एक महिला समेत दो शव बरामद किया था. एक अधिकारी ने बताया कि घटना में तीसरे मृतक का नाम मुकेश कुमार (45) है जो घायल थे और अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

उन्होंने कहा कि जो तीन मंजिला इमारत गिरी है वो एक कपड़ा फैक्ट्री है. अधिकारी ने कहा, “जब इमारत ढही तो उसके अंदर कुछ मरम्मत का काम चल रहा था.” दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें दोपहर करीब 12.51 बजे इमरजेंसी कॉल मिली थी जिसके बाद पांच दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया.

बता दें कि 1 साल पहले भी इस फैक्ट्री में मरम्मत कार्य कराया गया था लेकिन इसके बावजूद फैक्ट्री में तीनों फ्लोर पर अलग-अलग काम किया जा रहा था. मरम्मत के काम के दौरान ही इमारत का अगला हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा और काम कर रहे करीब 6 से 7 लोग इस मलबे के नीचे दब गए. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने राहत कार्य शुरू किया और मलबे से चार लोगों को निकाला गया और उन्हें बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया गया. मलबे को हटाने का काम अभी भी जारी है और पूरे इलाके में इससे अफरातफरी मची हुई है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...