6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयचेन्नई से सिर्फ 260 मील दूर… चीन की बड़ी साजिश से उठा...

चेन्नई से सिर्फ 260 मील दूर… चीन की बड़ी साजिश से उठा पर्दा, अब क्या करेगा भारत?

Published on

नई दिल्ली

चीन पूरे दक्षिण एशिया में भारत को घेरने के लिए प्लानिंग करता रहा है और हालियां रिपोर्ट बताती है कि उसके जासूसी जहाज ने भारतीय इलाकों की भी जासूसी की है, रिपोर्ट के अनुसार, चीनी जहाज जियाग याग हांग 03 ने भारत के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बंगाल की खाड़ी में हाल में एक सर्वेक्षण पूरा किया है। यह जहाज 13 जुलाई को अंडमान निकोबार द्वीप समूह के नीचे से हिंद महासागर में घुसा था। यह समय खास इसलिए भी था क्योंकि भारत ने इसी समय के दौरा परमाणु सक्षम बैलिस्टिकम मिसाइलों का परीक्षण किए जाने की तैयारी कर रहा था।

बता दें कि यह सारी जानकारी स्वतंत्र इंटेलिजेंस एक्सपर्ट डेमियन साइमन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। क्षेत्र में चीनी जासूसी जहाज का घूमना चिंता की बात भी है क्योंकि चीन के जासूसी जहाज के बारे में जानकारी दी है। क्षेत्र में चीनी जासूसी जहाज की गतिविधि ने भारत की चिंताएं बढ़ा दी हैं, क्योंकि यह एक महीने में आने वाला तीसरा चीनी जहाज था।

सोशल मीडिया पर सामने आया रूट मैप
जानकारी देने वाले साइमन ने एक्स पर मैप भी शेयर किया है और बताया है कि चीनी जहाज का रूट क्या था, इसके रूट के बारे में बताया है। मैप के रूट के अनुसार जियांग यांग हांग 3 ने 13 जुलाई को अंडमान निकोबार द्वीप समूह के करीब से हिंद महासागर में प्रवेश किया। इसके बाद यह चीनी जहाज 16 जुलाई को श्रीलंका के नीचे पहुंचा था। ठीक इसके बाद ही जहाज का रुख बंगाल की खाड़ी की तरफ होता है और यह 26 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करता है। 28 जुलाई की जियांग यांग हांग 03 चेन्नई से सिर्फ 260 नॉटिकल मील की दूरी पर था।

मालदीव जा रहा था जहाज
भारत के इन सभी तटीय इलाकों में चीनी जासूसी जहाज की मौजूदगी तीन दिनों तक देखने को मिली थी। आखिरी बार ये 31 जुलाई को दिखाया गया। यह चीनी जासूसी जहाज कथित तौर पर मालदीव के लिए जा रहा था। इसी दौरान इसे बंगाल की खाड़ी में प्रवेश किया था। इस साल इसने तीन बार मालदीव के जलक्षेत्र में प्रवेश किया था। इसके पहले इसी साल जनवरी और फिर अप्रैल में मालदीव के विदेश मंत्रालय ने चीनी जहाज को डॉक करने की अनुमति दी थी।

ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत ने श्रीलंका से लेकर मालदीव तक के बंदरगाहों में चीनी जहाज के डॉक की गतिविधियों पर गुस्सा जाहिर किया था लेकिन फिर भी चीन इसमें सफल रहा था। ऐसे में चीन का भारतीय समुद्री क्षेत्र की जासूसी करना स्पष्ट तौर पर भारत के लिए एक खतरा है लेकिन यह देखना अहम होगा कि भारत अब चीन की इन चालाकियों का जवाब कैसे देता है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...