7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयबारिश के बीच पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा, दिल्ली-NCR में हल्की बारिश...

बारिश के बीच पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा, दिल्ली-NCR में हल्की बारिश की संभावना, पढ़िए वेदर अपडेट

Published on

कल का मौसम 4 अगस्त 2024: दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच धूप के दर्शन भी हो रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी रविवार को दिनभर बादल छाएंगे। इस बीच हल्की बारिश की संभावना भी है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

केदारनाथ में बारिश के कारण रास्ते डैमेज
पूरे देश में मूसलाधार बारिश हो रही है। कई राज्यों में ये तबाही लेकर आया है। उत्तराखंड में भी पहाड़ दरक रहे हैं, बादल फटने से भारी नुकसान हो रहा है। इस बीच केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। प्रशासन की ओर से फंसे लोगों तक राहत पहुंचाने की कोशिश जारी है। इस बीच उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने बताया कि केदारनाथ में बुधवार रात को हुई भारी बारिश के कारण कई रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए। विभिन्न जगहों पर फंसे तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस समेत अन्य सुरक्षा बल लगातार कार्य में जुटे हैं। हर स्तर पर सभी लोगों के सुरक्षित रेस्क्यू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए वायु सेना के चिनूक और एमआई 17 विमान से भी यात्रियों को एयर लिफ्ट किया गया। वहीं, मैनुअल रेस्क्यू भी लगातार जारी है।

कोलकाता में लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव
पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उसके पड़ोसी जिलों में लगातार बारिश के कारण कोलकाता के कई इलाकों में जलभराव हो गया। पड़ोसी शहरों हावड़ा, साल्ट लेक और बैरकपुर में भी यही स्थिति रही। मौसम विभाग ने बताया कि दिनभर स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी।पुलिस के अनुसार, कोलकाता के मध्य और दक्षिण के कुछ हिस्सों में भी जलभराव हो गया, हालांकि वहां यातायात बाधित नहीं हुआ है।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के कई हिस्सों में शुक्रवार दोपहर से अब तक सात सेंटीमीटर तक बारिश हुई।

राजस्थान में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश
राजस्थान में कई जगहों पर बीते चौबीस घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला बरकरार रहने का अनुमान जताया है। मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में कोलायत मगरा (बीकानेर) में सबसे अधिक 195.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

प्रवक्ता के मुताबिक, इस अवधि में अजमेर के मसूदा में 180 मिलीमीटर, ब्यावर के नयानगर में 170 मिलीमीटर, अजमेर के पीसांगन में 170 मिलीमीटर, अजमेर के मांगलियावास में 150 मिलीमीटर, राजसमंद के भीम में 150 मिलीमीटर, अजमेर के टाटगढ़ और नागौर के मेड़ता सिटी में 130-130 मिलीमीटर बारिश हुई।

ओडिशा में और अधिक बारिश की संभावना
ओडिशा में निकटवर्ती पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और झारखंड में निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण और अधिक बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।चक्रवाती परिसंचरण के कारण पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों और उससे सटे झारखंड में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। संबंधित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से लगभग 7.6 किमी ऊपर तक है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने नवीनतम बुलेटिन में बताया कि चक्रवाती परिसंचरण के पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है तथा अगले 24 घंटों में इसकी स्थिति और अधिक स्पष्ट हो पाएगी। राज्य सरकार ने शुक्रवार सुबह साढे़ पांच बजे से अगले 24 घंटों में झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, क्योंझर, संबलपुर, देवगढ़ और बारगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...