7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयशराब पीने को लेकर परिवार से हुआ झगड़ा, पार्क में पेड़ से...

शराब पीने को लेकर परिवार से हुआ झगड़ा, पार्क में पेड़ से लटककर युवक ने दी जान

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में 20 साल के एक युवक ने पार्क में पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली. इस घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि रोहिणी इलाके में एक युवक ने रविवार को पार्क में पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के संबंध में विजय विहार पुलिस स्टेशन को सुबह 5:30 बजे एक पीसीआर कॉल मिली थी. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और युवक को बाबा साहेब अंबेडकर (बीएसए) अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान ओविंदर के रूप में हुई. पुलिस ने कहा कि शुरुआत जांच से पता चला है कि शराब पीने को लेकर शनिवार रात उसका अपने परिवार के सदस्यों से झगड़ा हुआ था.

अधिकारी ने कहा, ‘मृतक मजदूर के रूप में काम करता था. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया. परिवार ने किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं जताई है. बता दें कि अभी एक दिन पहले ही दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी एक युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद खुदकुशी कर ली थी.

लोनी में ओमवीर नाम के शख्स ने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी. जिस वक्त युवक ने अपनी जान ली उस समय परिवार के बाकी लोग ग्राउंड फ्लोर पर थे. परिवार के सदस्य गोली की आवाज सुनकर दौड़कर ऊपर गए जहां उन्होंने ओमवीर को खून से लथपथ पाया.

मृतक के पिता अशोक तोमर मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि ओमवीर ने अपनी पत्नी पूनम के कारण आत्महत्या की है. मृतक के पिता ने बताया कि ओमवीर और पूनम की शादी 21 साल पहले हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...