10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयNCERT के अलावा कहीं से किताबें खरीदने का दबाव डाला तो होगा...

NCERT के अलावा कहीं से किताबें खरीदने का दबाव डाला तो होगा एक्शन, स्कूलों को शिक्षा निदेशालय ने चेताया

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के शिक्षा विभाग ने राज्य के प्राइवेट स्कूलों के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है. दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने सभी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को एनसीईआरटी और एससीईआरटी द्वारा निर्धारित पाठ्यपुस्तकों के अलावा अन्य पाठ्यपुस्तकों का उपयोग करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते.

बच्चों को मजबूर नहीं कर सकते स्कूल
दिल्ली के शिक्षा विभाग ने आदेश दिया है कि यदि कोई स्कूल बच्चों को प्राथमिक कक्षाओं के लिए NCERT या संबंधित SCERT द्वारा निर्धारित पाठ्यपुस्तकों के अलावा अन्य पाठ्यपुस्तकों का पालन करता है या उन्हें पढ़ने के लिए मजबूर करता है, तो यह RTE अधिनियम, 2009 का उल्लंघन माना जाएगा. इसके अलावा शैक्षणिक प्राधिकरण (NCERT/SCERT) की प्रकाशित या निर्धारित पुस्तकें ले जाने के कारण स्कूल द्वारा किसी भी बच्चे के साथ भेदभाव और/या उत्पीड़न या उपेक्षा नहीं की जाएगी, जिससे उसे ‘मानसिक या शारीरिक पीड़ा’ हो. बच्चे के खिलाफ की गई कोई भी कार्रवाई किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के प्रावधानों के अंदर आएगी.

एनसीपीसीआर (राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग) ने 9 अप्रैल, 2024 को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सचिव और मुख्य सचिव को निर्देश दिया था कि आरटीई अधिनियम, 2009 के तहत सभी स्कूल में पाठ्यक्रम में एकरूपता हो विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले. एनसीपीसीआर ने कहा था कि निजी स्कूलों में प्राइमरी स्तर पर केवल एनसीईआरटी या एससीईआरटी द्वारा निर्धारित पुस्तक को ही पढ़ाया जाए पालन किया जाएगा। इससे बच्चों के बैग का बोझ भी कम होगा.

अभिभावकों को दी जाएगी सूचना
शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार, स्कूलों को निर्देश दिया जाना चाहिए कि वे स्कूल की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर दिशा-निर्देश प्रदर्शित करें. निर्देशों की एक प्रति स्कूल द्वारा अभिभावकों के बीच सूचना के लिए दी जानी चाहिए. इसके अलावा, स्कूलों के प्रमुखों को यह जानकारी सभी छात्रों, अभिभावकों और स्कूल की प्रबंध समिति के सदस्यों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...