16.2 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeखेल'करोड़ों देशवासियों का अधूरा सपना पूरा किया...', विनेश के रेसलिंग में इतिहास...

‘करोड़ों देशवासियों का अधूरा सपना पूरा किया…’, विनेश के रेसलिंग में इतिहास रचने पर बोलीं साक्षी मलिक

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय रेसलर व‍िनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने फाइनल में एंट्री करते हुए सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है. उन्होंने महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल इवेंट के सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर युसनेइलिस गुजमैन को 5-0 से शिकस्त दी. विनेश की इस उपलब्धि पर उनके साथी खिलाड़ियों के साथ ही कई हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है.

साक्षी मलिक ने कहा कि मेरे लिए ये बहुत भावुक क्षण है. आज कई वर्षों की तपस्या के बाद विनेश फोगाट का सपना साकार हुआ है और अपने सपने के साथ-साथ विनेश ने मेरा और करोड़ों देशवासियों का अधूरा सपना भी पूरा किया है. पदक पक्का हो गया है. यह जीत और बधाई उन लोगों के लिए है जो हमारे संघर्ष में हमारे साथ डट कर खड़े रहे. सभी को बहुत बहुत बधाई, विनेश को बहुत-बहुत बधाई.

विनेश की उपलब्धि पर बजरंग पूनिया ने X पर पोस्ट किया कि विनेश ने इतिहास रच दिया है. विनेश महिला कुश्ती में ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं. आज सभी भारतीयों की आंखों में आंसू हैं. ये देश की बेटियां हैं, जिन्होंने हमेशा ही देश की शान बढ़ाई है. जिन लोगों ने हमेशा इन बेटियों की राह में कांटे बिछाए हैं, वे कम से कम इन बेटियों से सबक लेंगे और आगे इन बेटियों के राह में कांटे बोने से बाज आएंगे.

RLD प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि वह (विनेश) विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए साहस की कहावत को चरितार्थ करती हैं, विनेश फोगाट को ढेरों शुभकामनाएं. उन्होंने भारत के लिए ओलंपिक पदक जीता है.

Latest articles

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पंजाब में शुरू हुई आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की 'इंसानियत' बनाए रखने की अपील चंडीगढ़।...

More like this

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...