23.1 C
London
Thursday, May 21, 2026
Homeराष्ट्रीय'डीवाई चंद्रचूड़ को मार गिराऊंगा', सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से नाराज...

‘डीवाई चंद्रचूड़ को मार गिराऊंगा’, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से नाराज शख्स ने CJI को दी जान से मारने की धमकी

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट के कोटे में कोटा पर फैसले से नाराज एक शख्स ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को जान से मारने की धमकी दे डाली। उस शख्स की पहचान भीमसेना के प्रदेश संयोजक पंकज अतुलकर के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने भीमसेना के प्रदेश संयोजक के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पंकज अतुलकर ने मंगलवार की दोपहर गंज थाने में जाकर गिरफ्तारी दे दी है।

दरअसल, पंकज अतुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट कर सीजेआई को धमकी दी थी। इस पोस्ट में लिखा था कि मुझे मौका मिला तो सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ जिसने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को गुलाम बनाने का फैसला सुनाया है। संविधान का भी उल्लंघन किया है, ऐसे कुटिल मानसिकता वाले सामंतवादी डीवाई चंद्रचूड़ को मार गिराउंगा ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

पंकज अतुलकर ने क्या कहा
भीमसेना के प्रदेश संयोजक पंकज अतुलकर ने यह भी कहा कि जब हम गुलाम भारत में रहते थे तो हमारे कुछ पूर्वज क्रांतिकारी थे। उन्होंने हमें आजादी दिलाई है, लेकिन एससी-एसटी कैटेरगरी के खिलाफ सीजेआई ने जो फैसला सुनाया है। इसकी वजह से हमे फिर से गुलामी का अहसास हो रहा है। हमें लग रहा है कि हमें कहीं ना कहीं गुलाम बनाया जा सकता है। इसी को लेकर मैने अपने क्रांतिकारी पूर्वजों का अनुसरण करते हुए यह फेसबुक पोस्ट किया है। इतना ही नहीं उसने यह भी कहा कि इस पोस्ट को करने का मुझे कोई भी दुख नहीं है।

पंकज अतुलकर के खिलाफ पुलिस ने मामला किया दर्ज
पंकज अतुलकर के धमकी भरे पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल गया। फिर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस की धारा के तहत केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। एडिशनल एसपी बैतूल कमला जोशी ने बताया कि सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक पर सीजेआई के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में पंकज अतुलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Latest articles

इबोला वायरस को लेकर एक जरूरी स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी- बुखार आने पर जांच, 21 दिन तक निगरानी

नई दिल्ली। भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने इबोला वायरस को लेकर...

भट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश: खजुराहो में रिकॉर्ड 47.4 डिग्री तापमान दर्ज, सात जिलों में रेड अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश इस समय भीषण गर्मी की गिरफ्त में है। प्रदेश के कई...

सियान गुड़ी’ बुजुर्गों के जीवन में एक नई रोशनी बिखेर रही : सीएम विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में वरिष्ठ...

निवाई के विकास और जनसमस्याओं को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा से मिले विधायक रामसहाय वर्मा

जयपुर। निवाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामसहाय वर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...

More like this

इबोला वायरस को लेकर एक जरूरी स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी- बुखार आने पर जांच, 21 दिन तक निगरानी

नई दिल्ली। भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने इबोला वायरस को लेकर...

सेल ने शुरू की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना, 20 मई से खुल रहा है ऑनलाइन पोर्टल

राउरकेला। महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...