32.9 C
London
Wednesday, June 24, 2026
Homeराजनीति'अपने हितों के लिए कुछ भी कर सकता है अमेरिका...', फारूक अब्दुल्ला...

‘अपने हितों के लिए कुछ भी कर सकता है अमेरिका…’, फारूक अब्दुल्ला ने मोदी सरकार को चेताया

Published on

नई दिल्ली,

नेशनल कांन्फ्रेंस संरक्षक फारूक अब्दुल्ला ने बांग्लादेश की स्थिति पर चिंता जताई है. फारूक अब्दुल्ला ने अमेरिका पर भारत के खिलाफ बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश रचने का संदेह जताया है. उन्होंने कहा कि, ‘बांग्लादेश संकट के पीछे अमेरिका, चीन और पाकिस्तान सहित विदेशी शक्तियां हो सकती हैं. उन्होंने चिंतित होते हुए कहा कि, ऊपर वाला ही जानता है कि ये ताकतें भारत के खिलाफ क्या योजना बना रही होंगी.’

उन्होंने अपनी चिंता के पीछे बीते कुछ दशकों में हुई बड़ी ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र किया और उदाहरण में कहा कि, ‘अमेरिका ने सद्दाम हुसैन, गद्दाफी को उखाड़ फेंका. वह अपने हितों के लिए कुछ भी कर सकता है. उन्होंने मोदी सरकार को चेताते हुए कहा कि, मोदी सरकार को अमेरिका के नापाक मंसूबों के प्रति सतर्क रहना चाहिए. भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिशों के खिलाफ सरकार और विपक्ष को एकजुट रहना चाहिए.’

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि ‘बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय साजिशों का शिकार हुआ है. कुछ ताकतों को भारत के साथ बांग्लादेश की दोस्ती पसंद नहीं है. आवामी लीग और शेख हसीना धर्मनिरपेक्ष हैं, लेकिन वे छात्रों के आंदोलन से नहीं निपट सकते. खालिदा जिया, उनकी बीएनपी पार्टी और जमात-ए-इस्लामी भारत विरोधी हैं. उन्होंने शेख मुजीबुर रहमान और अवामी लीग के खिलाफ नफरत फैलाई है.’

उन्होंने कहा कि ‘कुछ कट्टरपंथी इस्लामी ताकतें बांग्लादेश में हिंदू और आवामी लीग के नेताओं पर हमले की योजना बना रही हैं. उम्मीद है कि मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली नई सरकार बांग्लादेश में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करेगी. शेख हसीना भारत की बहुत अच्छी दोस्त रही हैं. हमें हरसंभव तरीके से उसकी मदद करनी चाहिए.’

नेशनल कॉन्फ्रेंस संरक्षक फारूक अब्दुल्ला ने आम आदमी पार्टी को लेकर भी बात की. उन्होंने आप नेता मनीष सिसौदिया को जमानत देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया. मुझे खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट अब अपना अधिकार जता रहा है. आशा है कि अरविंद केजरीवाल भी जल्द ही रिहा होंगे.

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...