33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिमनीष सिसोदिया 17 महीने बाद तिहाड़ से रिहा, बोले- तानाशाही से जेल...

मनीष सिसोदिया 17 महीने बाद तिहाड़ से रिहा, बोले- तानाशाही से जेल में डाला, संविधान ने बचाया

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। रिहाई के वक्त मनीष सिसोदिया के साथ AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी नजर आए. दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सिसोदिया को जमानत दे दी है। जेल से बाहर आते ही मनीष सिसोदिया ने कहा कि निर्दोष लोगों को संविधान बचाएगा। तानाशाही सरकार से संविधान बचाएगा। जेल बाहर आने के बाद सिसोदिया काफी भावुक नजर आए। उन्होंने अरविंद की रिहाई को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ‘जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे।’ के नारे लगाए।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘सुबह जब से यह आदेश आया है, मेरा रोम-रोम बाबा साहब का ऋणी महसूस कर रहा है। समझ नहीं आ रहा कि हम बाबा साहब का ऋण कैसे चुकाएंगे…’ सिसोदिया ने कहा, ‘मैं सुप्रीम कोर्ट का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने संविधान की ताकत का इस्तेमाल करते हुए तानाशाही के मुंह पर तमाचा मारा हैं। आज मैं 17 महीनों बाद जेल से बाहर आया हूं तो सिर्फ संविधान की वजह से। बाबा साहब अंबेडकर के संविधान ने तानाशाही के खिलाफ लड़ने वालों की रक्षा की हैं। मेरा पूरा जीवन बाबा साहब और उनके लिखे गए संविधान का ऋणी हैं।’

17 महीनों से तिहाड़ जेल में बंद थे सिसोदिया
मनीष सिसोदिया दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले केस में करीब 17 महीनों से जेल में बंद थे। उन्हें 10 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है। मनीष सिसोदिया को अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा। हर सोमवार को थाने में हाजिरी देनी होगी। इससे पहले मनीष सिसोदिया ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया था। सिसोदिया पर आबकारी नीति में गड़बड़ी के आरोप हैं।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...