33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeराजनीतिPM मोदी शनिवार को वायनाड पहुंचेंगे, समीक्षा बैठक की करेंगे अध्यक्षता, जानें...

PM मोदी शनिवार को वायनाड पहुंचेंगे, समीक्षा बैठक की करेंगे अध्यक्षता, जानें क्या है कार्यक्रम

Published on

तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को भूस्खलन प्रभावित वायनाड के दौरे पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहत तथा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वह इस बड़ी त्रादसी में जीवित बचे लोगों से बातचीत करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि मोदी पूर्वाह्न करीब 11 बजे कन्नूर पहुंचेंगे और फिर वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में शामिल दल उन्हें निकासी प्रयासों के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि वह राहत शिविर और अस्पताल जाएंगे, जहां वह पीड़ितों और भूस्खलन में जीवित बचे लोगों से मुलाकात करेंगे। मोदी इसके बाद एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें उन्हें घटना और जारी राहत प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

राहुल गांधी ने केंद्र से मांगी है मदद
केरल में 30 जुलाई को हुए भूस्खलन में कम से कम 400 से अधिक लोगों के मरने की पुष्टि हुई। कई लोग अभी भी लापता हैं। लैंडस्लाइड के बाद लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी वायनाड के दौरे पर पहुंचे थे। उनके साथ प्रियंका गांधी और कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल भी गए थे। राहुल गांधी ने मूस्खलन वाले स्थान का दौरा किया था। वायनाड के दौरा करने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता और वायनाड से 2019 और 2024 में जीते राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से विस्थापित लोगों के लिए मदद मांगी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद केंद्र सरकार वायनाड भूस्खलन त्रासदी के लिए राहत की रकम जारी कर सकती है। कांग्रेस पार्टी ने वायनाड में 100 से अधिक घरों के निर्माण का ऐलान किया है।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...