33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीति8 नए रेलवे प्रोजेक्ट, 3 करोड़ आवास... मोदी कैबिनेट ने बड़ी परियोजनाओं...

8 नए रेलवे प्रोजेक्ट, 3 करोड़ आवास… मोदी कैबिनेट ने बड़ी परियोजनाओं को दी मंजूरी

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को कई बड़ी योजनाओं की घोषणा की. इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 को मंजूरी देना भी शामिल है. इस योजना के तहत 3,60,000 करोड़ रुपये की लागत से 3 करोड़ नए घर बनाए जाएंगे. इसके अलावा कैबिनेट ने भारतीय रेलवे में आठ नई लाइन परियोजनाओं को मंजूरी दी है.

वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ घर प्रधानमंत्री आवास योजना से एक बड़ा सामाजिक परिवर्तन आया है. 3 करोड़ और नए घरों के क्रियान्वयन के लिए विस्तृत चर्चा हुई है, यह पीएम मोदी के शुरुआती वादों में से एक था. इसके लिए बजट प्रावधान 3,60,000 करोड़ रुपये होगा. 2 करोड़ घर ग्रामीण इलाकों में और 1 करोड़ घर शहरी इलाकों में होंगे.

कैबिनेट ने बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने, यात्रा को आसान बनाने, रसद लागत को कम करने, तेल आयात को कम करने और CO2 उत्सर्जन को कम करने के लिए आठ रेलवे परियोजनाओं की घोषणा की है. परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 24,657 करोड़ रुपये (लगभग) है और 2030-31 तक इसे पूरा किया जाएगा. परियोजनाओं के निर्माण के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलेगा.

कैबिनेट ने बताया कि ये परियोजनाएं मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के लिए पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान का हिस्सा हैं, जो एकीकृत योजना के माध्यम से संभव हुई हैं और लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी. सात राज्यों यानी ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के 14 जिलों को कवर करने वाली 8 परियोजनाएं भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क को 900 किलोमीटर तक बढ़ा देंगी. इन परियोजनाओं के साथ 64 नए स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिससे छह (6) आकांक्षी जिलों (पूर्वी सिंहभूम, भदाद्री कोठागुडेम, मलकानगिरी, कालाहांडी, नबरंगपुर, रायगढ़ा), लगभग 510 गांवों और लगभग 40 लाख आबादी को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...