15.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedबॉलीवुड की इस हसीना ने बदल दी ब्लाउज की परिभाषा, इस तरीके...

बॉलीवुड की इस हसीना ने बदल दी ब्लाउज की परिभाषा, इस तरीके से किया स्टाइल कि हर ओर हो रही तारीफ

Published on

बॉलीवुड हसीनाएं अपने स्टाइल को लेकर कभी वाहवाही बटोरती हैं, तो कभी उन्हें निराश हाथ लगती है। लेकिन, अब एक हसीना ने साड़ी पहन ब्लाउज के साथ ऐसा एक्सपेरिमेंट किया है कि हर ओर उनकी ही चर्चा हो रही है। इस एक्ट्रेस के फैशनेबल अंदाज का हर कोई मुरीद हो गया है और उन्हें उनकी जमकर तारीफ कर रहा है।

दरअसल, हम हसीन दिलरुबा बनकर पर्दे पर वापस लौटी तापसी पन्नू की बात कर रहे हैं। जिन्होंने विदेशी सरजमीं पर ब्लाउज की परिभाषा ही बदल दी। उन्होंने ट्विस्ट के साथ ब्लाउज को इस तरीके से अपनी साड़ी के साथ स्टाइल किया कि शायद किसी ने सोचा भी न हो। यकीन मानिए आप भी तापसी के ये अनोखा स्टाइल देख उसे कॉपी करने का जरूर सोचेंगे।

फ्लोरल साड़ी को यूं बनाया सबसे अलग
तापसी ने पेरिस ओलंपिक में अपना ये स्टनिंग अवतार दिखाया। यहां हसीना Suta लेबल की खूबसूरत सी ग्रीन और पिंक फ्लोरल साड़ी में नजर आ रही हैं। जिसे हसीना ने ब्लाउज की जगह वाइट वेस्ट कोट के साथ स्टाइल किया। साड़ी प्लेन ग्रीन कलर की है, तो इसका पल्ले पर हुआ प्रिंट कमाल का लगा। जिसे उन्होंने अपनी वेस्ट के अंदर से टक किया और स्कार्फ की तरह खूबसूरत सा लुक देकर नीचे ओपन छोड़ दिया। जिसके साथ वाइट शूज पेयर किए, जिन पर फूलों की बेल वाला बॉर्डर परफेक्ट लगा।

​गुलाबी साड़ी में रानी का जलवा
यहां रानी बनी तापसी ने गुलाबी प्लेन साड़ी पहनी है। जिसका ब्लैक बॉर्डर है, तो पल्ले के नीचे कपड़े से बनी लटकन से खूबसूरत लुक दिया है। इस सिंपल-सी साड़ी को तापसी ने ब्लैक कलर की स्पेगिटी के साथ स्टाइल करके एक अलग ही लुक दे दिया, तो साड़ी को भी उन्होंने धोती स्टाइल में पहना है। जिसमें काली चूड़ियां और रंग बिरंगे सैंडल पहने हसीना काफी गॉर्जियस लगीं।

ब्लाउज की जगह पहन ली शर्ट
तापसी का ये लुक काफी शानदार है। जिसमें वह ब्लैक एंड वाइट प्रिंटेड साड़ी के साथ वाइट क्रॉप शर्ट पहने हुए हैं। शर्ट में नीचे कट दिया है, तो इसकी स्लीव्स को उन्होंने फोल्ड किया और सारे बटन बंद कर रखे हैं। वहीं, इसके साथ वह ब्लैक शूज और वाइट सॉक्स पहने हुए हैं। जिसे देख एक बार को आपको अपने स्कूल के दिन भी याद आ जाएगा।

​वाइट साड़ी में तो दिल ही जीत लिया​
तापसी यहां वाइट कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। जिसके साथ उन्होंने ब्लाउज की जगह वाइट कलर का वेस्ट कोट पहना है और अपने पल्लू को उसके अंदर से स्टाइल किया। यही नहीं बैक में बो डीटेलिंग दी गई है, जो इसे और भी क्लासी लुक दे रही है। बॉडी हगिंग स्कर्ट वाला लुक दे रही ये साड़ी द लिटिल ब्लैक बो लेबल से है। जिसमें रेड लिप्स के साथ बालों में खूबसूरत सी पोनीटेल बनाए हसीना छा गईं।

डेनिम शर्ट के साथ प्रिंटेड साड़ी
तापसी ने यहां डेनिम ब्लू शर्ट के साथ प्रिंटेड साड़ी स्टाइल की है। येलो कलर की इस साड़ी पर अलग-अलग कलर से फूल और उल्लू बने हैं, जो काफी प्यारे लगे। हसीना ने ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और ब्लैक बूट्स के साथ साड़ी को स्टाइल किया, तो दो पोनी की तरह साइड बन बनाए उनका ये अंदाज भी काफी यूनिक और स्टाइलिश लगा।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...