12.9 C
London
Sunday, April 5, 2026
Homeराज्यवाम और राम ने किया तांडव... कोलकाता के मेडिकल कॉलेज हिंसा पर...

वाम और राम ने किया तांडव… कोलकाता के मेडिकल कॉलेज हिंसा पर ये क्या बोल गईं ममता बनर्जी

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज पर हमले को बीजेपी और लेफ्ट से जोड़ दिया है। राजभवन में एक समारोह में शामिल होने पहुंची ममता बनर्जी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हमले के लिए बीजेपी और लेफ्ट पर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने कहा कि बुधवार रात को आरजी कर में जो क्षति हुई है जिन्होंने यह तांडव किया है वे आरजी कर के छात्र आंदोलन से जुड़े नहीं हैं। वे बाहर के लोग हैं, मैंने जितनी वीडियो देखी है, उसमें किसी के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज हैं। वे बीजेपी के लोग हैं, और कुछ लोगों के हाथ में सफेद लाल झंडे हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि तांडव वाम और राम (Baam And Ram Did) ने यह किया है।

अब हमारे पास नहीं है केस
ममता बनर्जी ने कहा कि अब केस हमारे हाथ में नहीं हैं CBI के हाथ में हैं, आपको कुछ बोलना है तो CBI को बोलें, हमें कोई आपत्ति नहीं हैं। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में गुरुवार की रात लेडी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू की थी। लेडी डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना के बाद देश भर में तीखी प्रतिक्रिया सामने आई थी। इसके बाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने पीआईएल पर सुनवाई करते हुए मामला सीबीआई को सौंप दिया था। मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद 14 अगस्त की रात में भीड़ ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज पर हमला बोला था।

ममता ने पुलिस की ठोंकी पीठ
ममता बनर्जी ने कहा कि कल पुलिस पर भी आक्रमण हुआ। पुलिस के लोगों पर बहुत आक्रमण हुआ लेकिन मैं उन्हें साधुवाद देना चाहूंगी कि उन्होंने धीरज नहीं खोया। उन्होंने शांति के लिए किसी को चोट नहीं पहुंचाई। ममता बनर्जी के बयान पर JDU नेता के सी त्यागी ने हमला बोला है। त्यागी ने कहा कि ममता बनर्जी के बयान की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। वे मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद के योग्य नहीं बची, उनकी नारी संवेदनाएं मर चुकी हैं।

तीन एफआईआर, नौ अरेस्ट
कोलकाता पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पर हमले के मामले में तीन एफआईआर दर्ज की हैं। इसके बाद पुलिस ने सामने आए वीडियो के आधार पर कुल 46 चेहरों को जांच के दायरे में शामिल किया है। पुलिस ने इनमें से नौ को हिरासत में लेने के बाद अरेस्ट किया है। 14 अगस्त की रात को भीड़ ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज पर अटैक किया था और इमरजेंसी वार्ड को तोड़ दिया था। भीड़ के हमले में मेडिकल कॉलेज को काफी नुकसान पहुंचा था।

Latest articles

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...

More like this