5.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedIMF की गीता गोपीनाथ ने कहा- भारत 3 साल में बन जाएगा...

IMF की गीता गोपीनाथ ने कहा- भारत 3 साल में बन जाएगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Published on

नई दिल्ली

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. गीता गोपीनाथ ने कहा है कि भारत 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पहले से ही है और जल्द ही शीर्ष तीन ग्लोबल आर्थिक शक्तियों में शामिल होने वाला है। गोपीनाथ ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान भारत की वृद्धि उम्मीद से कहीं बेहतर रही है। सभी क्षेत्रों, खासकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था में निजी खपत में वृद्धि हुई है। टू-व्हीलर की बिक्री से लेकर फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) तक, कुल खपत बढ़ रही है। मीडिया रिपोर्ट में उनके हवाले से कहा गया है कि बेहतर मानसून के साथ बेहतर फसलें होती हैं और कृषि आय बढ़ती है।

करोड़ों जॉब पैदा करने की जरूरत
दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में डायमंड जुबली कॉन्फ्रेंस में गोपीनाथ ने कहा कि साल 2010 से शुरू होने वाले दशक में भारत की औसत वृद्धि दर 6.6 फीसदी रही है। लेकिन रोजगार दर 2 फीसदी से भी कम है। ऐसे में भारत की रोजगार दर जी20 देशों के मुकाबले काफी कम है। उन्होंने कहा कि 2030 तक 6 करोड़ से करीब 15 हजार करोड़ अतिरिक्त नौकरियां पैदा करनी होंगी।

आर्थिक विकास का अनुमान बढ़ाया
आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2025 के लिए आर्थिक विकास के अनुमान को अप्रैल में लगाए गए 6.8 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के अनुसार, अगर पिछले तीन वर्षों में भारत की औसत वृद्धि देखी जाए तो यह 8.3 फीसदी आती है। चालू वर्ष में उन्होंने 7.2 फीसदी की वृद्धि का अनुमान दिया है।

IMF के साथ रिश्ते मजबूत करना चाहता है भारत
वित्त मंत्री निर्मलासीतामण ने शनिवार को गीता गोपीनाथ के साथ मुलाकात की। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि भारत आईएमएफ के साथ सहयोग को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त रास्ते तलाशने के लिए तैयार है। वहीं गोपीनाथ ने भारत और आईएमएफ के बीच मजबूत संबंधों की प्रशंसा की।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...