5.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorized'तारक मेहता..' का कंटेंट यूज करने पर HC ने लगाई पाबंदी, जानें...

‘तारक मेहता..’ का कंटेंट यूज करने पर HC ने लगाई पाबंदी, जानें क्या है मामला

Published on

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टेलीविजन का पॉपुलर शो है. ये शो पिछले 16 साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है. वहीं अब दिल्ली हाइकोर्ट ने ‘तारक मेहता’ को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है. शो के मेकर्स, नीला फिल्म प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि शो का टाइटल, कैरेक्टर, चेहरे, तौर-तरीके, डायलॉग और बाकी चीजें अब कानून के तहत संरक्षित हैं.

किया जा रहा था गलत इस्तेमाल
कुछ महीने पहले शो के मेकर्स ने आरोप लगाया था कि कई वेबसाइट्स ‘तारक मेहता’ के कैरेक्टर, नाम और इमेज गलत इस्तेमाल कर रही थीं. कई सोशल मीडिया अकाउंट्स, वेबसाइट और यूट्यूब चैनलों की पहचान की गई है, जो अवैध रूप से शो के कैरेक्टर्स का यूज कर रहे हैं. एनिमेशन, डीपफेक, एआई-जेनरेटेड फोटोज और कैरेक्टर्स से जुड़े अश्लील कंटेंट फैलाए जा रहे हैं.

न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा ने मामले की गंभीरता को पहचानते हुए मेकर्स के हक में फैसला सुनाया. फैसले में यूट्यूब से सभी आपत्तिजनक वीडियो हटाने के लिए 48 घंटे का वक्त दिया है. अगर 48 घंटे में अश्वील कंटेंट नहीं हटाया गया, तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उस लिंक को ब्लॉक कर दिया जाएगा. इसके लिए कड़ा एक्शन भी लिया जा सकता है.
सम्बंधित ख़बरें

असित मोदी ने जताई खुशी
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी ने अदालत के फैसले पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा- हम अपनी प्रॉपर्टी की रक्षा के महत्व को पहचानने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय के आभारी हैं. कोर्ट का आदेश एक मजबूत मैसेज देता है. निर्माता के रूप में मैंने हमेशा यकीन किया है कि शो की कहानी का लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ सकता है. आदेश से ना सिर्फ हमारी रक्षा हुई, बल्कि इससे शो में शामिल सभी लोगों का हौसला भी बढ़ाया है. मेकर्स ने ये भी कहा कि कोर्ट का आदेश हमें विश्वास दिलाता है कि ‘हमारी क्रिएटिविटी का सम्मान और सुरक्षा की जाएगी.’

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...