15.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedआईएएस कोचिंग सेंटर पर लगाया केंद्र सरकार ने 3 लाख रुपये का...

आईएएस कोचिंग सेंटर पर लगाया केंद्र सरकार ने 3 लाख रुपये का जुर्माना, वजह जान लीजिए

Published on

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने सिविल सर्विसेज की कोचिंग देने वाले संस्थाना श्रीराम आईएएस पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) की ओर से लगाया गया है। मामला भ्रामक विज्ञापन से जुड़ा है। इस मामले की जांच सीसीपीए की मुख्य आयुक्त निधि खरे और आयुक्त अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में की गई थी। जांच में पाया गया कि इस विज्ञापन में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है। CCPA ने श्रीराम आईएएस संस्थान से कहा कि वह ऐसे भ्रामक विज्ञापन देना तुरंत बंद करे।

क्या है मामला?
यह मामला साल 2022 में श्रीराम आईएएस की ओर से दिए गए एक विज्ञापन से जुड़ा है। विज्ञापन में इस संस्थान ने दावा किया था कि उनके संस्थान से कोचिंग लेने वाले 200 से अधिक उम्मीदवारों का चयन यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में हुआ है। साथ ही इस संस्थान ने विज्ञापन में खुद को भारत का नंबर वन प्रतिष्ठित यूपीएससी/आईएएस कोचिंग संस्थान बताया था। इस संस्थान के इन दावों की जांच की गई थी।

क्या पाया जांच में?
CCPA ने इस संस्थान के इन दावों की जांच की। इस जांच में CCPA ने पाया कि यह विज्ञापन पूरी तरह भ्रामक था। संस्थान ने जिन 200 से ज्यादा उम्मीदवारों के चयन का दावा किया था, वह झूठा था। जांच के मुताबिक सिर्फ 171 उम्मीदवारों के चयन का ही पता चला। संस्थान ने उन कोर्स के बारे में भी जानकारी का खुलासा नहीं किया था, जिनमें सफल उम्मीदवारों ने वास्तव में दाखिला लिया था। CCPA की रिपोर्ट में पता चला कि संस्थान की ओर से जिन 171 सफल उम्मीदवारों की जानकारी दी है, उनमें से ज्यादातर श्रीराम IAS द्वारा पेश किए गए फ्री प्रोग्राम से थे।

इनमें 102 उम्मीदवार ऐसे थे जिन्होंने फ्री इंटरव्यू गाइडेंस (IGP) में हिस्सा लिया था। वहीं 55 ऐसे उम्मीदवार थे जो फ्री टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे। केवल 9 उम्मीदवारों ने GS क्लासरूम कोर्स लिया था। 5 उम्मीदवार ऐसे थे जिन्होंने विभिन्न राज्य सरकारों के साथ एक समझौता ज्ञापन के तहत फ्री कोचिंग ली थी।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...