16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयचाकू से गोदकर फैक्ट्री के सुरक्षा गार्ड का मर्डर, कत्ल के इल्जाम...

चाकू से गोदकर फैक्ट्री के सुरक्षा गार्ड का मर्डर, कत्ल के इल्जाम में चार किशोर गिरफ्तार, हैरान कर देगी इस जुर्म की वजह

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के ख्याला इलाके में एक फैक्ट्री के सुरक्षा गार्ड की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई. तेजधार चाकू से गोदकर आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया. उसकी लहूलुहान लाश पुलिस ने बरामद कर ली. इस सनसनीखेज हत्याकांड के इल्जाम में चार नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आरोपियों की क्राइम कुंडली भी खंगाल रही है.

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि मृतक सुरक्षा गार्ड की पहचान 35 वर्षीय विनोद के रूप में हुई है. वह मूल रूप से बिहार के रहने वाला है. उसकी लाश बरामद होने के बाद इस मामले में चार किशोरों को गिरफ्तार किया गया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस को शक है कि बिहार के सुरक्षा गार्ड विनोद की हत्या इसलिए की गई, क्योंकि उसने चार किशोरों में से एक अभद्र व्यवहार की शिकायत फैक्ट्री के मालिक से कर दी थी. जिसके बाद उसकी नौकरी चली गई थी.

पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) विचित्र वीर ने बताया कि बुधवार की रात को विनोद की लाश बरामद की गई थी, उसके जिस्म पर चाकू से कई वार किए गए थे. अब मामले की जांच के दौरान घटना में शामिल चार किशोरों को गिरफ्तार किया गया है.

DCP विचित्र वीर ने बताया कि नौकरी छूटने और शिकायत का बदला लेने के लिए चारों आरोपियों ने सुरक्षा गार्ड विनोद की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. मृतक सुरक्षा गार्ड के परिवार में उसकी पत्नी और बच्चे हैं. पुलिस ने विनोद की लाश को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है.

Latest articles

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...

मप्र में गर्मी का प्रचंड प्रहार- रतलाम में पारा 44 डिग्री के पार, भोपाल समेत 12 जिलों में स्कूलों का समय बदला

भोपाल। मप्र में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस सीजन...

भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक की भिंड में संदिग्ध मौत

भोपाल। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...