16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorized"कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है Tesla में काम करना", MUSK...

“कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है Tesla में काम करना”, MUSK की कंपनी से VP का इस्तीफा

Published on

नई दिल्ली,

दुनिया के सबसे रईस शख्स एलन मस्क की कंपनी टेस्ला में एक बार फिर सुर्खियों में है. अब टेस्ला की वाइस प्रेसिडेंट (फाइनेंस और बिजनेस ऑपरेशन) श्रीला वेंकटरत्नम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वेंकटरत्नम पिछले 11 वर्षों से टेस्ला के साथ काम कर रही थीं और वह कंपनी में केवल दो महिला वाइस प्रेसिडेंट (VP) में से एक थीं.

श्रीला वेंकटरत्नम ने लिंक्डइन पोस्ट में अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए टेस्ला की प्रशंसा की, लेकिन नीचे कमेंट में कहा कि वहां काम करना “कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है.” उन्होंने कंपनी में अपने कार्यकाल को असाधारणब ताया और कहा कि उन्हें कंपनी की ग्रोथ पर गर्व है, जो आज 700 बिलियन डॉलर की जाइंट कंपनी बन गयी है.

वेंकटरत्नम ने अपने पोस्ट में लिखा, “एनुअल रेवेन्यू में 100 बिलियन डॉलर के करीब पहुंचने, 700 बिलियन डॉलर का मार्केट कैप (महामारी के दौरान 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने) और एक वर्ष में 1.8 मिलियन से अधिक कारों की डिलीवरी के साथ वाइस प्रेसिडेंट के रूप में पद छोड़ते हुए, मुझे इस बात पर गर्व है कि हमने एक साथ कितना कुछ हासिल किया है.”

इसके अलावा, टेस्ला के पूर्व सीएफओ जेसन व्हीलर के कमेंट का जवाब देते हुए वेंकटरत्नम ने कहा, “टेस्ला के लिए काम करना “निश्चित रूप से कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है.”

अपने काम के बारे में बताते हुए वेंकटरत्नम ने लिखा, “अपनी रणनीतिक भूमिका में, मुझे मॉडल एस, मॉडल एक्स, मॉडल 3, मॉडल वाई, साइबरट्रक और कई नई फैक्ट्रियों के निर्माण में योगदान देने का सौभाग्य मिला. मैं हमारे एनर्जी प्रोडक्ट्स के डेवलपमेंट में भी शामिल था. हमारी टीम ने कई इंडस्ट्री को नए समाधानों के साथ बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, विशेष रूप से कई राज्यों में कार खरीदने और रजिस्ट्रेशन को पूरी तरह से ऑटोमेटिक करने के लिए DMV प्रक्रिया को बदला गया.”

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...