17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedचीन को ठुकराया... भारत को अपनाया, अमेरिका ने दिया दोस्ती का ये...

चीन को ठुकराया… भारत को अपनाया, अमेरिका ने दिया दोस्ती का ये सबसे बड़ा सबूत!

Published on

नई दिल्ली,

इस साल की पहली छमाही यानी जनवरी-जून के दौरान चीन को पीछे छोड़कर अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर बन गया है. ये जानकारी थिंक टैंक ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव यानी GTRI के डेटा से मिली है. हालांकि चिंता की बात ये है कि भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा काफी तेजी से बढ़ गया है.

GTRI के मुताबिक भारत ने जनवरी-जून 2024 के दौरान अमेरिका को 41.6 अरब डॉलर का निर्यात किया जो एक साल पहले के 37.7 अरब डॉलर से 10 फीसदा ज्यादा है. इसके बाद दोनों देशों का कुल व्यापार 59.4 अरब डॉलर से बढ़कर 62.5 अरब डॉलर हो गया जो 5.3 परसेंट की बढ़ोतरी है.

चीन से आयात में भारी उछाल!
2024 की पहली छमाही के दौरान देश का व्यापारिक निर्यात 5.41 फीसदी बढ़कर 230.51 अरब डॉलर हो गया है. इस दौरान भारत ने चीन के साथ 41.6 अरब डॉलर का अपना उच्चतम व्यापार घाटा दर्ज किया है. भारत ने जनवरी से जून 2024 के दरम्यान चीन को महज साढ़े 8 अरब डॉलर का निर्यात किया जबकि वहां से आयात 46.2 अरब डॉलर से बढ़कर 50.1 अरब डॉलर हो गया है.

2024 की पहली छमाही के डेटा के मुताबिक भारत 239 देशों को माल निर्यात करता है, जिनमें से 126 देशों को एक्सपोर्ट बढ़ा है. इन देशों का भारत के कुल निर्यात में 75.3 परसेंट हिस्सा है. जिन देशों को भारत से निर्यात बढ़ा है उनमें अमेरिका, यूएई, नीदरलैंड, सिंगापुर और चीन शामिल हैं. यूएई को होने वाले निर्यात में करीब 25 फीसदी का बड़ा उछाल आया है. हालांकि 98 देशों को इस दौरान निर्यात में गिरावट आई है जो भारत के निर्यात का 24.6 परसेंट हिस्सा है. इन देशों में इटली, बेल्जियम, नेपाल और हांगकांग को एक्सपोर्ट में सबसे ज्यादा गिरावट आई है.

औद्योगिक उत्पादों का सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट
भारत को जिन उत्पादों की बदौलत निर्यात बढ़ाने में कामयाबी मिली है, उनमें शामिल हैं लौह अयस्क, फार्मास्युटिकल्स, कीमती पत्थर, बासमती चावल, केमिकल्स और स्मार्टफोन. अगर अलग अलग सेक्टर्स के हिसाब से देखें तो GTRI के डेटा के मुताबिक औद्योगिक उत्पाद ने 140.79 अरब डॉलर के साथ एक्सपोर्ट सेक्टर की अगुवाई की है. इसकी कुल निर्यात में हिस्सेदारी 61.1 फीसदी है. कृषि, मीट और प्रोसेस्ड फूड्स का आउटबाउंड शिपमेंट 2.58 फीसदी घटकर 26.06 अरब डॉलर पर आ गया. सर्विसेज के मोर्चे पर एक्सपोर्ट 6.9 फीसदी बढ़कर 178.2 अरब डॉलर हो गया जबकि आयात 5.79 फीसदी बढ़कर 95 अरब डॉलर हो गया.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...