17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedमलयालम इंडस्ट्री में तहलका, एक्टर मोहनलाल का AMMA कमेटी से इस्तीफा, एक्ट्रेस...

मलयालम इंडस्ट्री में तहलका, एक्टर मोहनलाल का AMMA कमेटी से इस्तीफा, एक्ट्रेस ने की श‍िकायत

Published on

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों सेक्सुअल हैरेसमेंट और महिलाओं के शोषण के मामलों से खलबली मच गई है. इंडस्ट्री में महिलाओं की समस्याओं को लेकर बनी हेमा कमिटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद, मलयालम सिनेमा से जुड़ी महिला कलाकार और भी मुखर होकर सामने आ रही हैं और अपने साथ हो चुकी घटनाएं शेयर कर रही हैं.

इसी सिलसिले में सामने आया एक्ट्रेस मीनू कुरियन का मामला अब बड़ा हो गया है. मीनू ने एक फेसबुक पोस्ट में मलयालम इंडस्ट्री के कुछ एक्टर्स और टेक्नीशियन्स पर फिजिकल और वर्बल अब्यूज का आरोप लगाया था. अब उन्होंने इस मामले में लीगल एक्शन भी ले लिया है.

मीनू कुरियन ने दर्ज करवाई शिकायत
जानकारी के अनुसार, मीनू ने उन सभी 7 लोगों के ई मेल के जरिए खिलाफ सेक्सुअल असॉल्ट की शिकायत दर्ज करवाई है, जिनपर उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में आरोप लगाए थे. इसमें मलयालम एक्टर-CPIM विधायक मुकेश, एक्टर जयसूर्या और इदावेला बाबू के नाम भी शामिल हैं.

फेसबुक प्रोफाइल में मीनू का नाम मीनू मुनीर है और उन्होंने हाल ही में अपनी पोस्ट में लिखा था, ”मलयालम इंडस्ट्री में मुझपर फिजिकल और वर्बल अब्यूज की घटनाओं को रिपोर्ट करने के लिए ये लिख रही हूं, जिसमें शामिल थे: मुकेश, मनियन पिल्ला राजू, इदावेला बाबू, जयसूर्या, एडवोकेट चंद्रशेखरन, और प्रोडक्शन कंट्रोलर- नोबल और विचु.’

पोस्ट में मीनू ने आगे लिखा, ‘2013 में एक प्रोजेक्ट में काम करने के दौरान मैं इन व्यक्तियों के हाथों शारीरिक और मौखिक शोषण का शिकार हुई. मैंने इनके साथ कोऑपरेट करने और काम करते रहने की कोशिश की, लेकिन ये शोषण बर्दाश्त के बाहर हो गया.’ मीनू ने 7 लोगों में से कुछ के खिलाफ सेक्सुअल अब्यूज और कुछ के खिलाफ वर्बल अब्यूज की शिकायत दर्ज करवाई है.

मलयालम आर्टिस्ट्स संगठन ने किया रिजाइन
हेमा कमिटी के बाद मलयालम सिनेमा में चल रही उथल-पुथल में एक बहुत बड़ा मोड़ आ गया है. मलयालम इंडस्ट्री की संस्था एसोसिएशन ऑफ़ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (AMMA) के सभी सदस्यों ने रिजाइन कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, हेमा कमिटी की रिपोर्ट के बाद, गवर्निंग बॉडी के कुछ सदस्यों पर लगे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए, AMMA की पूरी गवर्निंग बॉडी ने रिजाइन कर दिया है. मलयालम सिनेमा के आइकॉन मोहनलाल इस एसोसिएशन के प्रेजिडेंट थे और इसमें 17 सदस्यों की एग्जीक्यूटिव कमिटी थी.

एसोसिएशन ने ये जानकारी दी कि 2 महीने के अंदर एसोसिएशन की जनरल बॉडी की मीटिंग होगी जिसमें नई गवर्निंग बॉडी चुनी जाएगी. एक बयान में कहा गया, ‘हमें आशा है कि AMMAको एक नया नेतृत्व मिलेगा, जिसमें AMMA का खोया विश्वास लौटाने और इसे मजबूत करने की क्षमता होगी. आलोचनाओं और मार्गदर्शन के लिए सभी का आभार.’

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...