17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedअमेरिका, चीन, जापान, भारत नहीं बल्कि इस अनजान देश ने 13 साल...

अमेरिका, चीन, जापान, भारत नहीं बल्कि इस अनजान देश ने 13 साल में की है सबसे ज्यादा कमाई

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है। चीन दूसरे नंबर पर है और पिछले दो दशक से ग्लोबल इकॉनमी का इंजन बना हुआ है। जापान दुनिया की चौथी बड़ी इकॉनमी है। भारत सबसे तेज रफ्तार इकॉनमी है। साथ ही हम दुनिया की पांचवीं बड़ी इकॉनमी हैं। लेकिन पिछले 13 साल में सबसे ज्यादा वेल्थ कमाने के मामले में एक मध्य एशियाई देश में सबको पीछे छोड़ दिया है। Visual Capitalist के मुताबिक साल 2010 के बाद सबसे ज्यादा वेल्थ कमाने के मामले में कजाकस्तान पहले नंबर पर हैं। इससे देश की वेल्थ में पिछले 13 साल में 190% बढ़ोतरी हुई है। कजाकस्तान तेल, यूरेनियम और दूसरे नेचुरल रिसोर्सेज का प्रमुख उत्पादक देश है।

2010 के बाद सबसे ज्यादा वेल्थ कमाने के मामले में चीन दूसरे नंबर पर है। इस देश की वेल्थ में पिछले 13 साल में 185% बढ़ोतरी हुई है। शहरीकरण, रियल एस्टेट में तेजी और फाइनेंशियल सर्विसेज तक पहुंच बढ़ने से चीन की वेल्थ में तेजी से इजाफा हुआ। चीन करीब दो दशक से ग्लोबल इकॉनमी का इंजन बना हुआ है लेकिन हाल के महीनों में वहां आर्थिक मोर्चे पर कई तरह की समस्याएं सामने आई हैं। विदेशी निवेशक वहां के बाजार से पैसा निकाल रहे हैं और लोग पैसा खर्च करने के बजाय बचाने में लगे हैं। रियल एस्टेट संकट के कारण चीन की पूरी इकॉनमी के डूबने का खतरा पैदा हो गया है। इसकी वजह यह है कि चीन की इकॉनमी में रियल एस्टेट की एक तिहाई से ज्यादा हिस्सेदारी है।

भारत का हाल
पिछले 13 साल में सबसे ज्यादा वेल्थ कमाने के मामले में खाड़ी देश कतर तीसरे नंबर पर है। इस देश की वेल्थ 2010 के बाद 157 फीसदी बढ़ी है। गाजा पट्टी के साथ हमास के साथ युद्ध में फंसे इजरायल की वेल्थ पिछले 13 साल में 140% बढ़ी है। इसके बाद भारत का नंबर है। भारत की वेल्थ 2010 से 2023 के बीच 133 फीसदी बढ़ी है। इस लिस्ट में भारत के बाद हॉन्ग कॉन्ग का नंबर है। चीन का हिस्सा बन चुके हॉन्ग कॉन्ग की वेल्थ पिछले 13 साल में 127 फीसदी बढ़ी है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...