2 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedटॉप पर गौतम अडानी, मुकेश अंबानी रह गए पीछे, 334 भारतीय अरबपतियों...

टॉप पर गौतम अडानी, मुकेश अंबानी रह गए पीछे, 334 भारतीय अरबपतियों की लिस्ट

Published on

नई दिल्‍ली ,

भारत के 334 अरबपतियों की रिच लिस्‍ट जारी हुई है, जिसमें गौतम अडानी टॉप पर पहुंच गए हैं. इसके बाद रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी हैं. यानी हुरुन रिच लिस्‍ट में गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर व्‍यक्ति बन गए हैं. इसके बाद मुकेश अंबानी और शिव नादर हैं. पहली बार हुरुन रिचल लिस्‍ट 2024 में 300 से ज्‍यादा भारतीय अरबपति शामिल किए गए हैं. यह 13 साल पहले जारी हुई लिस्‍ट से 6 गुना ज्‍यादा है.

हुरुन रिच लिस्‍ट 2024 में बड़ी उछाल देखने को मिली है. इस लिस्‍ट में अब 1,500 से अधिक व्यक्तियों की कुल संपत्ति ₹1,000 करोड़ या उससे अधिक है. यह सात साल पहले की तुलना में 150% की बढ़ोतरी को दिखाता है. हुरुन इंडिया ने कुल 1,539 अति-धनवान व्यक्तियों की पहचान की है, जो पिछले साल की तुलना में 220 की उल्‍लेखनीय बढ़ोतरी को दिखाता है.

पहली बार शामिल हुए इतने लोग
हुरुन रिच लिस्‍ट 2024 में 1500 से ज्‍यादा व्‍यक्ति पहली बार शामिल हुए हैं, जो पिछले पांच सालों में 86 फीसदी की बढ़ोतरी है. इन लोगों की कुल संपत्ति 1000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है. वहीं पहली बार इस लिस्‍ट में 334 अरबपति शामिल हुए हैं, जिनके पास अरबों की संपत्ति है.

गौतम अडानी की नेटवर्थ
गौतम अडानी (62) और उनके परिवार ने 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जिसके पास 11.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनकी संपत्ति में 95% की उछाल आई है. इस तगड़ी उछाल के कारण वे इस लिस्‍ट में टॉप पर आ गए हैं. अडानी की संपत्ति में बढ़ोतरी को लेकर रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद फीनिक्‍स की तरह उभरते हुए Gautam Adani और उनकी फैमिली ने इस साल की रैंकिंग में टॉप स्‍थान हासिल किया है. पिछले साल की तुलना में उनकी संपत्ति 95 प्रतिशत बढ़कर 11,61,800 करोड़ रुपये हो चुकी है.

किस कारण बढ़ी अडानी की संपत्ति?
अडानी की संपत्ति में उल्लेखनीय बढ़ोतरी पिछले साल अडानी ग्रुप के शेयरों की कीमत में हुई तेज बढ़ोतरी को माना जा रहा है. उदाहरण के लिए, अडानी पोर्ट्स ने 98% की ग्रोथ दर्ज की, जो बढ़ी हुई परिचालन क्षमता और अतिरिक्त बंदरगाहों और कंटेनर टर्मिनलों के आगामी अधिग्रहण से प्रेरित थी. वहीं एनर्जी सेक्‍टर की कंपनियों अडानी एनर्जी, अडानी गैस, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी पावर के शेयरों में करीब 76 फीसदी की उछाल आई है.

मुकेश अंबानी की क‍ितनी संपत्ति?
गौतम अडानी के बाद इस लिस्‍ट में मुकेश अंबानी हैं, जिनकी कुल संपत्ति 10,14,700 करोड़ रुपये बताई गई है, जो पिछले साल की तुलना में संपत्ति में 25% की ग्रोथ है. तीसरे स्थान पर HCL के संस्थापक शिव नादर और उनका परिवार है, जिनकी कुल संपत्ति 314,000 करोड़ रुपये है. इसके बाद फेमस वैक्सीन टाइकून साइरस एस पूनावाला 289,800 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सूची में चौथे स्थान पर हैं.

शाहरुख खान भी लिस्‍ट में शामिल
हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा कि भारत ‘Wealth Creation Olympics’ में गोल्‍ड मेडल जीतना जारी रखता है. शीर्ष 20 सेक्‍टर में सभी नए चेहरे शामिल हुए. भारत एशिया के वेल्‍थ क्रिएशन इंजन के रूप में उभर रहा है! जबकि चीन में अरबपतियों की संख्या में 25% की गिरावट देखी गई, भारत ने 29% की वृद्धि का अनुभव किया, जो रिकॉर्ड 334 अरबपतियों तक पहुंच गया है.

2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में फेमस बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का भी है , जिनकी उम्र 58 साल है और जिनकी कुल संपत्ति 7,300 करोड़ रुपये है. खान की संपत्ति मुख्य रूप से कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में उनके निवेश से आती है. इसके बाद फिल्‍म इंडस्‍ट्री से जूही चावला और उनका परिवार, ऋतिक रोशन, करण जौहर और अमिताभ बच्चन शामिल हैं.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...