17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedआ गई मोदी सरकार के लिए तगड़ी खबर, इस लिस्ट में US-चीन...

आ गई मोदी सरकार के लिए तगड़ी खबर, इस लिस्ट में US-चीन से भी आगे भारत!

Published on

नई दिल्ली,

भारत की इकोनॉमी के लिए क्रेडिट रेटिंग्स और रिसर्च एजेंसी मूडीज की तरफ से गुड न्यूज आई है. दरअसल, मूडीज ने भारत के ग्रोथ रेट का अनुमान 2024 और 2025 के लिए बढ़ा दिया है. मूडीज ने 2024 में रियल GDP ग्रोथ अनुमान को 6.8 फीसदी से बढ़ाकर 7.2 परसेंट कर दिया है जबकि 2025 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 6.4 परसेंट से बढ़ाकर 6.6 फीसदी किया गया है. मूडीज के मुताबिक 2024 में सामान्य से बेहतर मॉनसून और कृषि उत्पादों में सुधार के चलते ग्रामीण डिमांड में रिकवरी देखी जा रही है.

सबसे तेजी से बढ़ेगी भारत की विकास दर!
भारत पहले ही दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी बना हुआ है. अगर IMF के अनुमानों को देखें तो सबसे तेजी से बढ़ने वाली टॉप-10 अर्थव्यवस्थाओं में भारत के बाद दूसरे नंबर पर 5.4 फीसदी ग्रोथ अनुमान के साथ चीन, तीसरे पर 5 फीसदी विकास दर अनुमान के साथ इंडोनेशिया, चौथे पर टर्की है जिसका संभावित ग्रोथ रेट 3.6 फीसदी है.

रूस 3.2 परसेंट विकास दर अनुमान के साथ 5वें, 3.1 परसेंट ग्रोथ रेट अनुमान के साथ पोलैंड छठे, 2.6 फीसदी विकास दर अनुमान के साथ अमेरिका सातवें, ढाई फीसदी ग्रोथ रेट अनुमान के साथ दक्षिण कोरिया आठवें और 9वें नंबर पर स्पेन है जिसका संभावित ग्रोथ रेट 2.4 फीसदी है. इस लिस्ट में दसवें नंबर पर मैक्सिको है जिसकी ग्रोथ इस साल 2.2 परसेंट होने का अनुमान है.

महंगाई में कमी का अनुमान
IMF के जुलाई आउटलुक के मुताबिक इस साल ही नहीं अगले साल भी भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती विकास दर बना रहेगा. वहीं अगर भारत की विकास दर के सामने सबसे बड़ा संकट साबित हुई महंगाई दर भी अब राहत के संकेत देने लगी है. मूडीज ने 2024 की खुदरा महंगाई दर के अनुमान को 5.2 फीसदी से घटाकर 5 परसेंट कर दिया है जबकि 2025 के लिए खुदरा महंगाई दर का अनुमान 4.8 फीसदी पर बरकरार रखा गया है.

मूडीज का ये भी कहना है कि जब खुदरा महंगाई 4 फीसदी के लक्ष्य के करीब पहुंच जाएगी, तो देश में हाउसहोल्ड कंजम्पशन बढ़ सकता है जो भारत की खपत आधारित अर्थव्यवस्था के लिए बिग बूस्टर डोज साबित होगी. वहीं, फिच ने भारत की रेटिंग भी ‘BBB-‘ बरकरार रखी है और आउटलुक को स्थिर बताया है. फिच के हिसाब से भारत की तरक्की को निजी निवेश, मजबूत सर्विस सेक्टर और इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च से मदद मिली है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...