17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorized'पापा ने देह त्याग दी', शैलेश लोढ़ा की इमोशनल पोस्ट, फैन्स ने...

‘पापा ने देह त्याग दी’, शैलेश लोढ़ा की इमोशनल पोस्ट, फैन्स ने दी श्रद्धांजल‍ि

Published on

टीवी एक्टर और जाने माने कवि शैलेश लोढ़ा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. एक्टर ने अपने पिता श्याम सिंह लोढ़ा को खो दिया है. कई बार शैलेश लोढ़ा अपने को लेकर बात कर चुके हैं. एक्टर के लिए उनके पिता श्याम सिंह लोढ़ा उनकी प्रेरणा थे. अब शैलेश और उनका परिवार गम में डूबा हुआ है. पिता को खोने की खबर शैलेश ने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए फैंस को दी है.

शैलेश लोढ़ा ने खोए पिता
शैलेश लोढ़ा ने श्याम सिंह लोढ़ा के साथ एक फोटो शेयर की है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जो भी हूं… आप की परछाई हूं…
आज सुबह के सूरज ने जगत तो रोशन किया पर हमारी जिंदगी में अंधेरा हो गया… पापा ने देह त्याग दी….आंसुओं की भाषा होती तो कुछ लिख पाता… एक बार फिर से कह दीजिए ना… बबलू.’

एक्टर के फैंस भी उनके पिता के निधन की खबर सुनकर गमगीन हैं. यूजर्स ने शैलेश के पोस्ट पर कमेंट कर श्याम सिंह लोढ़ा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘विनम्र श्रद्धांजलि. ओम शांति.’ दूसरे ने लिखा, ‘बहुत दुखद. भगवान पिताजी को अपने चरणों मे स्थान दें. ओम शांति.’ एक और ने कमेंट किया, ‘आप और आपके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.’

शैलेश लोढ़ा टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर हैं. कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में तारक मेहता का रोल निभाकर उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी. शो में एक दशक से ज्यादा काम करने के बाद शैलेश ने इस शो को छोड़ने का फैसला किया था. एक्टर ने इस बात पर हिंट दिया था कि प्रोड्यूसर असित मोदी के साथ अपने मन के मुताबिक काम करना उनके लिए मुश्किल था.

एक्टर होने के साथ-साथ शैलेश लोढ़ा एक लेखक और कवि भी हैं. उन्होंने कई सालों तक ‘वाह वाह क्या बात है’ नाम के शो को होस्ट किया है. इसमें देशभर के कवि आकर अपनी रचनाओं को सुनाया करते थे. शैलेश खुद भी कई बार अपनी कविताओं को फैंस को सुना चुके हैं. सोशल मीडिया पर भी वो अपनी कविताएं शेयर करते हैं.शैलेश लोढ़ा इन मुश्किलों दिनों का सामना कर पाएं इसकी कामना हम करते हैं.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...