14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorized'होटल में बुलाया, ऑड‍िशन के बहाने कपड़े उतरवाए', मलयालम डायरेक्टर पर एक्ट्रेस...

‘होटल में बुलाया, ऑड‍िशन के बहाने कपड़े उतरवाए’, मलयालम डायरेक्टर पर एक्ट्रेस ने लगाया आरोप

Published on

नई दिल्ली ,

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों से इन दिनों कोहराम मचा हुआ है. इंडस्ट्री में महिलाओं को हो रही समस्याओं को लेकर बनी हेमा कमिटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद, और भी एक्ट्रेसेज अपनी आप बीती बयां कर रही हैं और मलयालम सिनेमा के कई बड़े नामों पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लग चुके हैं. मगर अब जो मामला आया है वो और भी ज्यादा चौंकाने वाला है.

एक मलयालम एक्टर ने फिल्ममेकर रंजीत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. एक्टर ने रंजीत पर सेक्सुअल असॉल्ट का आरोप लगाते हुए अपनी शिकायत में कहा है कि डायरेक्टर ने उन्हें कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया.

यंग एक्टर ने लगाए डायरेक्टर पर गंभीर आरोप
एक यंग मलयालम एक्टर ने आरोप लगाया है कि केरल के फिल्ममेकर रंजीत पर ने 2012 में उन्हें ऑडिशन के लिए, बैंगलोर के एक होटल में इनवाईट किया. डायरेक्टर ने उन्हें कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया और उनपर सेक्सुअल असॉल्ट किया.

एक्टर ने ये भी कहा है कि उन्हें लगा ये सबकुछ फिल्म ऑडिशन का हिस्सा है. आरोपों में एक्टर ने कहा कि सेक्सुअल असॉल्ट के बाद अगली सुबह रंजीत ने उन्हें पैसे भी ऑफर किए. केरल पुलिस के अनुसार, एक्टर ने डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस को अपनी शिकायत दी है और एस.आई.टी. इस मामले की जांच में शामिल करने जा रही है.

केरल सरकार ने हेमा कमिटी की रिपोर्ट के बाद मलयालम इंडस्ट्री से सामने आ रहे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है. इस एस.आई.टी. में चार सीनियर महिला पुलिस ऑफिसर्स भी शामिल हैं और ये मलयालम सिनेमा के बड़े नामों के खिलाफ, सेक्सुअल हैरेसमेंट के मामलों की जांच कर रही है.

पहले से जांच के घेरे में हैं रंजीत
हेमा कमिटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद एक बंगाली एक्ट्रेस ने रंजीत के खिलाफ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था. एक्ट्रेस का आरोप था कि 2009 में एक फिल्म के ऑडिशन के दौरान रंजीत ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. एक्ट्रेस के आरोपों के बाद, रंजीत ने केरल चलचित्र एकेडमी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था.

दूसरी तरफ मलयालम इंडस्ट्री में खड़े हुए इस बड़े विवाद के बाद, इंडस्ट्री के कलाकारों के हितों की रक्षा के लिए बनी एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (AMMA) के सभी सदस्यों ने रिजाइन कर दिया. सीनियर एक्टर और मलयालम सिनेमा के आइकॉन्स में से एक मोहनलाल AMMA के प्रेजिडेंट थे. उन्होंने एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमिटी के सभी लोगों के साथ ही इस्तीफा दे दिया. इस कमिटी में पदाधिकारी रहे, मलयालम सिनेमा के कुछ बड़े नामों पर भी सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगे हैं.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...