2 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedकंगना रनौत ने बिना ऋतिक रोशन और सुजैन का नाम लिए कसा...

कंगना रनौत ने बिना ऋतिक रोशन और सुजैन का नाम लिए कसा तंज? कहा- मैं उस टाइप की नहीं, जो Ex के टच में रहूं

Published on

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को रिलीज होगी। इसके लिए एक्ट्रेस जगह-जगह प्रमोशन्स के लिए जा रही हैं। और इस दौरान वह कुछ-कुछ बातें बोलती नजर आ रही हैं, जो सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने अब लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद लोग उसे ऋतिक रोशन से जोड़कर देख रहे हैं।

कंगना रनौत ने ‘माशाबेल इंडिया’ को इंटरव्यू दिया और ढेर सारी बातें की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने एक्स के संपर्क में हैं या उनकी दोस्त हैं? तो एक्ट्रेस ने कहा, ‘एक्ट्रेस ने कहा कि वह ऐसी इंसान नहीं हैं, जो अपने एक्स के कॉन्टैक्ट में रहेंगी। मैं उस टाइप की नहीं हूं। एक्स के साथ कभी भी टच में नहीं रहती हूं।’

कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर साधा निशाना
कंगना रनौत ने कहा, ‘मैं बहुत ट्रेडिशनल हूं यार। वो वाली नहीं हूं कि हांजी, तलाक लेकर, हेरो डार्लिंग… तुम हो क्या, मैं तुम्हें याद करता हूं। तो फिर तलाक क्यों किया?’ अब कंगना रनौत की कही इन बातों को सुनने के बाद लोग ये सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि वह किसकी तरफ इशारा कर रही हैं। कहीं वह ऋतिक रोशन और सुजैन खान तो नहीं। क्योंकि वह दोनों ही अक्सर साथ दिखाई देते हैं और एक्टर को ही कंगना ने डेट किया था।

रोमांस और प्यार के बारे में कंगना रनौत
इसी इंटरव्यू में कंगना रनौत से पूछा गया कि क्या उनके मन में अभी प्यार और रोमांस के बारे में कुछ है। तो एक्ट्रेस ने कहा, ‘इतनी भी उम्र नहीं हुई है मेरी कि दिमाग नहीं रोमांस का। क्यों नहीं भाई?’ एक्ट्रेस ने प्यार और रोमांस के बारे में कहा कि उनका मानना है कि जिस तरह से एक आदमी और औरत, एक दूसरे से अलग होने के बावजूद, साथ में पूरी लाइफ के लिए फिट हो जाते हैं, वह देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगता है। वह महिला और पुरुष के इस तालमेल और इसके पीछे छिपी खूबसूरती में रोमांस को देखती हैं।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...